Madhya Pradesh News समाधान आपके द्वार‘‘ योजनांतर्गत लोक अदालत शिविर कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश
मण्डला मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं एस0के0 जोशी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के निर्देशन में एवं माननीय श्री डी0आर0 कुमरे जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 05 अगस्त 2023 को समाधान आपके द्वार योजना के अंतर्गत संपूर्ण मंडला जिले में लोक अदालत शिविरों का आयोजन किया जा गया। उक्त लोक अदालत शिविर हेतु प्रकरणों को चिन्हित किया। उक्त लोक अदालत शिविर में न्यायालयों में लंबित शमनीय अपराधों एवं सिविल प्रकृति के प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही आयोजित कैम्प में मुख्यतः राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग एवं पुलिस विभाग के मामलों को चिन्हित किया गया, जिसका निराकरण हेतु संबंधित विभागों की स्वयं की खण्डपीठ में प्रकरण रखे जाकर प्रकरणों का निराकरण किया गया है। समाधान आपके द्वार योजना के अंतर्गत लोक अदालत शिविर हेतु मंडला जिले में विभिन्न कलस्टरों को निर्मित किया जाकर राजस्व अधिकारियों को क्षेत्रानुसार शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया जिसके अंतर्गत समस्त शिविर प्रभारियों द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2023 को अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत लोक अदालत शिविरों में प्रकरणों का निराकरण गया। प्रकृति अनुसार खण्डपीठों में लंबित सिविल निराकृत प्रकरण 4, आपराधिक निराकृत प्रकरण 41, राजस्व निराकृत प्रकरण 1158, अन्य प्रकृति के निराकृत प्रकरण 3, इस प्रकार समस्त खण्डपीठों में लंबित कुल 1206 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
इसी प्रकार प्रीलिटिगेशन प्रकृति के वन प्रकरण 2 का निराकरण किया गया। विद्युत प्रकरण 53 का निराकरण किया गया एवं अन्य प्रकृति के 662 प्रकरणों का निराकरण किया गया इस प्रकरण प्रीलिटिगेशन प्रकृति कुल 723 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

Subscribe to my channel