Madhya Pradesh News प्रधानमंत्री आवास योजना के लिस्ट में नाम होने के बावजूद भी गरीब झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर
लोक जनकल्याण समिति के जिला उपाध्यक्ष राहत सामग्री दे कर किया मदत

रिपोर्टर विजय कुमार गुप्ता सीधी मध्य प्रदेश
सीधी जिले के जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम पंचायत सहिजनहा से है, जहां भोले प्रसाद कोरी पिता शिवनाथ कोरी नामक युवक अपने दो छोटे छोटे बच्चे और पत्नी के साथ रहते हैं, उनका छोटा बच्चा 1 माह से भी कम का है, जबकि रहने के लिए इनके पास एक कमरे का घर भी नहीं है, और बरसात में आए दिन खुले आसमान के नीचे झोपड़ी बनाकर किसी तरह जिंदगी काट रहे हैं, जब उनके द्वारा अपना पीड़ा लोक जन कल्याण समित मध्य प्रदेश को बताया गया, तब जाकर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा इनसे सारी जानकारी लिया गया, जिसमें गरीबी से पीड़ित युवक भोले कोरी बताते हैं कि, ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव 2 वर्ष से बोल रहे हैं कि, आपका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची में है, लेकिन सूची में नाम होने के बावजूद भी आज तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिया गया है, यहां के सरपंच सचिव और आला अधिकारी पैसे ले लेकर अन्य लोगों को घर प्रदान कर देते हैं, पर एक गरीब व्यक्ति को पात्रता होने के बाद भी आज तक एक कमरा का घर नहीं दिए, यहाँ भरी बरसात में इस झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर हैं, जबकि झोपड़ी के अंदर पानी भर जाता है, और हम लोग जमीन में सोते हैं, प्रतिदिन मां और बच्चे बीमार होते हैं, खाने के लिए कुछ भी नहीं है, इतना ही नहीं पीड़ित ने सरकार से गुजारिश किया है कि जल्द से जल्द आवास प्रदान करके घर बनाया जाए, बता दें कि यह गरीब भूमिहीन भी हैं, जहाँ देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि एक भी व्यक्ति की झोपड़ी नहीं रहेगी, और सबका खुद का पक्का मकान होगा, लेकिन यह भाजपाईयों का हवा हवाई की बात है, जो जमीनी स्तर पर इस तरह के कई उदाहरण देखने को मिलते रहते हैं, भोले कोरी की दयनीय स्थिति होने के बाद भी किसी विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि में से कोई भी नहीं चाहता कि यह झोपड़ी हट जाए और यह गरीब युवक अपने बाल बच्चों के साथ पक्के मकान के अंदर रह सके, आये दिन बरसात में इनको हमेशा जानवरों से डर लगा रहता है, सांप बिच्छू से डर लगता है, कब क्या हो जाए कौन जाने अगर भविष्य में कोई घटना घटती है, तो इसकी जवाबदारी कौन लेगा। असहाय व्यक्ति के घर जाकर लोक जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने राहत सामग्री देकर किया मदद लोक जन कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष अजीत सोनी बड़ा दिल दिखाते हुए गरीब भोले कोरी के घर पहुंचकर बरसात से बचने के लिए राहत सामग्री देकर उनके समस्या को जाने, उनके साथ पंचायत अध्यक्ष उमेश साहू, महामंत्री सिवकुमार कोरी, विजय केवट, गांव के निवासी रामटहल, लल्लू केवट सभी लोग उपस्थित रहे !

Subscribe to my channel