ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News अतिरिक्त नवनिर्मित न्यायालय भवन का हुआ ई-लोकार्पण

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला 1 अगस्त दिन मंगलवार को सायं 05.00 बजे जिला मुख्यालय में नवनिर्मित अतिरिक्त न्यायालय भवन का माननीय न्यायमूर्ति श्री रवि मलिमठ मुख्य न्यायाधिपति महोदय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर के कर कमलों द्वारा माननीय न्यायमूर्ति श्री जी.एस. अहलूवालिया पोर्टफोलियो न्यायाधिपति महोदय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर तथा माननीय श्री संजय कृष्ण जोशी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय मण्डला की गरिमामयी उपस्थिति में ई-लोकार्पण सम्पन्न हुआ ।
नवनिर्मित अतिरिक्त न्यायालय भवन के शुभारंभ कार्यक्रम में श्री अक्षय कुमार द्विवेदी प्रधान न्यायाधीश महोदय कुटुंब न्यायालय मण्डला, श्रीमती विधि सक्सेना विशेष न्यायाधीश महोदय मण्डला, श्री सुबोध कुमार विश्वकर्मा प्रथम जिला न्यायाधीश मण्डला, श्री जंगबहादूर सिंह राजपूत चतुर्थ जिला न्यायाधीश मण्डला, श्री दयाराम अहिरवार तृतीय जिला न्यायाधीश मण्डला, श्री ब्रजेश गोयल पंचम जिला न्यायाधीश मण्डला, श्री दयाराम कुमरे सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती ज्योति डोंगरे शर्मा सीजेएम मण्डला, श्री रवि चौकसे वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश, श्रीमती शालू चौकसे वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश, श्री नरेश गौड जिला रजिस्ट्रार, सुश्री फातिमा अली सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड तथा समस्त प्रशिक्षु न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button