ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News 5 अगस्त को तीनों विधानसभाओं के बीएलए का प्रशिक्षण

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

मण्डला  अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का डाईट मंडला में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रशिक्षण में बूथ लेवल एजेंटों को निर्वाचक नामावली के संबंध में प्रारूप-6, 7 एवं 8 में प्रस्तुत किए जाने वाले दावे आपत्तियों की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी जाएगी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-105 बिछिया के लिए नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों का प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-106 निवास के लिए नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों का प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-107 मंडला के लिए नियुक्त बूथ लेवल एजेंटों का प्रशिक्षण दोपहर 3:30 बजे से 4:30 बजे तक डाईट मंडला में आयोजित होगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button