Madhya Pradesh News राष्ट्रीय महासचिव कैलाश जी विजयवर्गीय के तगड़े बोल भारत में रहना हैं तो वंदेमातरम बोलना होगा

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी के श्री कैलाश जी विजयवर्गीय रतलाम जिले के आदिवासी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने आए कार्यकर्ता सम्मेलन करते हुए उन्होंने अपने पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए मंच के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता एवं सम्मिलित हुए लोगों को संबोधित करते हुए बताया भाजपा की कांग्रेस से तुलना करना ही गलत बात है।
स्थिति यह हो रही है कि लोग धीरे-धीरे कांग्रेस को भूल रहे हैं एक अन्य सवाल के जवाब में विजयवर्गीय ने दावा किया कि अब प्रदेश के आदिवासी क्षेत्रों में भी माहौल भाजपा मय होने लगा है । गत चुनाव में कुछ संगठनों ने आदिवासियों को बरगला कर जैसे-तैसे कांग्रेस ने सत्ता में प्रवेश की राह बनाई थी परंतु इस बार ऐसा नहीं होगा हालांकि कांग्रेस की करतूतों की वजह से ही उसमें यह सरकार टिकी ही नहीं और कुछ माह के पश्चात ही भाजपा सरकार अस्तित्व में आ गई ।
इस बार कोई शक कोई गुंजाइश ही नहीं हर हाल में अधिकांश आदिवासी क्षेत्र की सीटें हम अपनी पार्टी की कार्यप्रणाली के आधार पर ही जीत रहे हैं। इस अवसर पर आज रतलाम ग्रामीण एवं सैलाना क्षेत्र के कई अन्य पार्टी जयस और कांग्रेस को छोड़कर सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश मुखिया कर्ज लेकर कई गरीब लोगों की आवश्यकता की पूर्ति कर रहे हैं। किसान सम्मान निधि लाड़ली लक्ष्मी योजना गैस चूल्हे उज्जवला योजना एवं लाडली बहना योजना जैसी कई योजनाओं को हथियार बनाकर पार्टी में जीत हासिल करने का दावा किया गया है इस अवसर पर सैलाना क्षेत्र कार्यकर्ता करण सिंह परमार ,अशोक पोरवाल, संगीता चारेल ,निर्मल कटारिया ,प्रदीप उपाध्याय ,बजरंग पुरोहित, कैलाश भाई चारेल ,नारायण मईडा, जिला उपाध्यक्ष किशोर जी कसेरा ,मंडल अध्यक्ष रवि कसेरा ,पार्षद कुलदीप कुमावत, महामंत्री कपिल पाटीदार, जिला कार्यसमिति सदस्य दिनेश पाटीदार, छोगालाल पाटीदार, आडवाणी गोपाल जी पाटीदार द्वारा स्वागत किया गया।
रतलाम शहर बांगरोद विशाल जन सभा मे उपस्थित सांसद गुमान सिंह डामोर सहित कई जिले के भाजपा पदस्थ कार्यकर्ता सम्मेलन स्थल पर बताया और कांग्रेस के कार्यकर्ता पर जमकर निशाना साधा हैं। राम मंदिर के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि हम कहते हैं कि राम मंदिर वहीं बनाएंगे । भारत में रहना है तो वंदेमातरम बोलना होगा। जय श्री राम की जय बोलना होगा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोलते थे किराम मंदिर की तारीक नहीं बताएंगे किंतु अब भैया तारीख भी बता दी हैं भूमि पूजन भी कर दिया है जनवरी में प्राण प्रतिष्ठा भी हो रही हैं ।हमारे राम तो इतने दयालु हैं सिर्फ़ एक राम नाम से ही सब का भला होता है । परन्तु दिग्विजय सिंह जी और आपकी नेता सोनिया जी कहती हैं की राम काल्पनिक है और राम नाम व्यक्ति दुनिया में कोई हुआ ही नहीं है ,भारतीय हिंदुत्व की भावनाओं को कांग्रेस पार्टी ने जनता के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाया है । वही आज संबोधन में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया ,भारत तेरे टुकड़े होंगे ओर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले, भारतीय एवं कांग्रेस समर्थक इंशा अल्लाह को भारतीय हिंदुत्व संविधान का विरोध करते हुए लोंगो को बख्शा नहीं जाएगा। केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने ओर मिलजुल कर काम करने की सलाह दी हैं । पार्टी कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठओ के आशीर्वाद ओर आवश्यकताओं की आकर्षित योजनाओं की योग्यताओं के आधार पर आने वाले समय में फिर भाजपा सरकार बनेगी । ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार जी मकवाना की तरफ इशारा करते हुए श्री विजयवर्गीय ने कहा कि रतलाम ग्रामीण विधायक पूरे इमानदारी से रतलाम ग्रामीण में करोड़ों रुपए के काम किए है आयोजित विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन मे मौजूद थे राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश जी विजयवर्गीय रतलाम आगमन पर शहर एवं ग्रामीणों ने कई स्थानों पर स्टेज बनाकर भव्य स्वागत किया गया क्षेत्र आगमन पर संजय निनामा मित्र मंडल द्वारा ग्राम सेजावता में भव्य स्वागत किया एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ।

Subscribe to my channel