ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कुरकुचा में चौपाल लगाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी

 ग्रामीणों ने बताया योजनाओं का मिल रहा लाभ

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य ने पाली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत में जन चौपाल लगाकर शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली, ग्रामीणों ने बताया कि लाडली बहना योजना, पेंशन योजना, पेशा एक्ट, उचित मूल्य की दुकान से अनाज का नियमित वितरण का लाभ मिलना बताया कलेक्टर ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है, जिन मतदाताओं के नाम जोडने, हटाने या संशोधन की जरूरत है अवश्य करा लें। आपने कहा कि लाडली बहना योजना में अब 21 वर्ष की विवाहित महिलाओं को लाभ दिया जाना है, कोई भी पात्र महिला छूटना नहीं चाहिए। ग्राम पंचायत में 21 महिलायें लाभ के लिए संभावित है, उनमें 12 महिलाओं का पंजीयन हो गया है, ग्राम पंचायत में नलजल योजना बनकर तैयार है, जो टायल रन में है, इस अवसर पर एस डी एम टी आर नाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी भरत राजपूत, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय एच पी धुर्वे, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग जी आर गायकवाड़, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बी ई ओ राणाप्रताप सिंह ,तहसीलदार दिलीप सोनी, अनुविभागीय अधिकारी वन ,जिला पंचायत सदस्य बेला अर्जुन सिंह, ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button