ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News छतरपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे से पहले गिरफ्तारी को लेकर आप के प्रदेश सचिव अमित भटनागर का प्रदेश सरकार पर हमला

एमपी में आम आदमी पार्टी से डर गई है प्रदेश की भाजपा सरकार: आम आदमी पार्टी प्रदेश सचिव अमित भटनागर

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

आप के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर पूछा कि आखिर मेरी गिरफ्तारी की वजह क्या थी?

आम आदमी पार्टी से प्रदेश की भाजपा सरकार इतनी भयभीत क्यों हैं: अमित भटनागर

आम आदमी पार्टी हमेशा जिले और प्रदेश में जनता सरोकार के मुद्दों को उठाती है लेकिन प्रदेश सरकार में इतनी बेचैनी क्यों: अमित भटनागर

भोपाल  6 अगस्त 2023 छतरपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दौरे से पहले अपनी गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। अमित भटनागर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर पूछा है कि आखिर आपके हर दौरे के पहले मुझे और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को क्यों नजरबंद और गिरफ्तार कर लिया जाता है। अमित भटनागर ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आग का गोला करतब दिखाने वाले कानपुर के कलाकार की मृत्यु पर व्यक्त करते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जहां जन सरोकार के मुद्दे उठाने पर जेल भेज दिया जाता है तो दूसरी तरफ भाजपा के नेता आग लगाने या किसी की जान लेने की छूट होती है| अमित भटनागर ने सरकार की गाइडलाइन के खिलाफ जाकर एनसीसी कैडेट को पार्टी की रैली में इस्तेमाल करने पर भी नाराजगी व्यक्त की है| अमित ने कहा है कि शिवराज सरकार और उसके नेता सत्ता के नशे में थी मदमस्त हो गये है बच्चों का इस्तेमाल करने किसी की जान लेने अच्छे परहेज नहीं करते हैं दूसरी तरफ यदि कोई जन सरोकार की बात करता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है| मुख्यमंत्री को लिखें पत्र के जरिये अमित भटनागर ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और मिल रहे जनसमर्थन से घबरा और बौखला गई है। उन्होंने कहाँ कि आम आदमी पार्टी जिले और प्रदेश में जनसरोकार के मुद्दे ही उठाती है लेकिन भाजपा सरकार को उसमें भी परेशानी है। क्या प्रदेश सरकार नहीं चाहती है कि मध्य प्रदेश के लोगों, गांवों और इलाकों का बेहतर विकास हो। क्या सरकार नहीं चाहती है कि प्रदेश के विकास कामों में भ्रष्टाचार रुके।

क्या प्रदेश की भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि प्रदेश के लोग खुशहाल हों। आम आदमी पार्टी भी जनता की भलाई के लिए उनके मुद्दों को उठाती है तो फिर प्रदेश की भाजपा सरकार को आम आदमी पार्टी से डर क्यों लगता है। आप के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने पत्र में लिखा कि मानननीय आपके दौरे से पहले मेरी गिरफ्तारी भाजपा और सरकार की हताशा बताती है। भाजपा सरकार का डर बता रहा है कि प्रदेश में आपकी जमीन खिसक रही है और अब पुलिस और प्रशासन की दम पर जनता के मुद्दों को उठाने वाले लोगों को प्रदेश में सरकार रोक रही है और दमन कर रही है। अमित भटनागर ने कहा कि प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियां कारगर नहीं होंगी। आम आदमी पार्टी लगातार जनसरोकार के मुद्दों को उठाती रहेगी। हमेशा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी। हम प्रशासन और सरकार के षडयंत्रों और दमन से डरने वाले नहीं हैं।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button