ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News सीएम दौरे पर आप नेता अमित अमित भटनागर की गिरफ्तारी पर हुआ विरोध प्रदर्शन

 विकास पर्व की झूठी पोल खुलने के डर से हुई मेरी गिरफ्तारी अमित भटनागर

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

छतरपुर विकास पर्व के तहत छतरपुर जिले के नौगांव का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा धरना प्रदर्शन की भेंट चढ़ गया| आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान गिरफ्तार किए गए आप नेता सचिव अमित भटनागर की गिरफ्तारी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए बिजावर में प्रदर्शन कर थाने का घेराव किया, छतरपुर राजनगर में प्रदर्शन कर प्रशासन का पुतला फूंका गया। विकास पर्व के आयोजन के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नौगांव दौरे के दौरान आप नेता अमित भटनागर ने जिले की जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन की अनुमति प्रशासन से मांगी थी जिस पर शनिवार की सुबह ही 8 बजे के लगभग उनके घर भारी पुलिस बल पहुंचा और उनको गिरफ्तार कर बिजावर थाने भेज दिया गया, अपनी गिरफ्तारी पर अमित भटनागर इसे शिवराज सरकार का डर बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी शिवराज सरकार मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के तेजी से जनता की पसंद बनने से डरी हुई अमित ने कहा कि उन्हें सीएम को काले झंडे दिखाने का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है जो कि सरासर झूठ है हम तो जन समस्याओं का ज्ञापन देना चाहते थे। अमित भटनागर का कहना है कि वह शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली किसानों आदिवासियों की समस्याएं और प्रशासनिक मनमानी से संबंधित ज्ञापन देना चाहते थे, दूसरी तरफ शिवराज सरकार विकास पर्व के माध्यम से विकास का झूठा दिखावा कर रही है, उनके ज्ञापन से सरकार के झूठे दिखावे की पोल खुलने के डर के कारण पुलिस गिरफ्तारी के माध्यम से उनकी आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है।

अमित ने कहा कि शिवराज सरकार पुलिस की लाठी के दम पर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है जोकि संभव नहीं है विरोध प्रदर्शन थाने का घेराव कर पुतला फूंका आप प्रदेश सचिव अमित भटनागर की गिरफ्तारी की सूचना जैसे ही आप कार्यकर्ताओं को लगी तो आप कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए उन्होंने यूथ विंग अध्यक्ष अध्यक्ष मनु चौरसिया, महिला विंग जिला अध्यक्ष नेहा सिंह के नेतृत्व में छत्रसाल चौराहे पर प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में नारेबाजी की गयी, साथ ही बिजावर में भी पार्षद रामपाल शर्मा व पार्षद दिव्या अहिरवार, केशकूमार राजपूत के नेतृत्व में बस स्टैंड में जोरदार प्रदर्शन किया गया|प्रदर्शनकारी रैली के रूप मे बिजावर बसस्टेण्ड से डाकखाना चौराहा होते हुए पुलिस स्टेशन तक पहुंचे जहाँ उन्होंने, पुलिस स्टेशन का घिराव कर सरकार के विरोध में जोरदार नरेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया|केन बेतवा लिंक प्रभावित ग्रामीणों ने भी अमित भटनागर की गिरफ्तारी पर आक्रोश जताया बमीठा के पास इकट्ठे होकर जिला प्रशासन का पुतला फूंका । उक्त स्थानों पर हुये बिरोध प्रदर्शन मे आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शिवदयाल प्रजापति, महिला मोर्चा प्रदेश संयुक्त सचिव पार्षद दिव्या अहिरवार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नेहा सिंह, यूथ विंग जिला अध्यक्ष मनु चौरसिया, यूथ विंग जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र श्रीवास, यूथ विंग राकेश श्रीवास, जनपद सदस्य दद्दू पाना भारती, आप पार्षद रामपाल शर्मा, केशकुमार राजपूत, बहादुर आदिवासी, शिवदयाल प्रजापति, प्रभु आदिवासी, भागीरथ कुशवाहा, रामप्रसाद पटेल, गोलू राजा परमार, राजू पटेल, रोहित,भोले कुशवाहा, गोविंद तिवारी, राहुल अहिरवार, अनरथ राजपूत, हिसाबी राजपूत, दीपक अहिरवार, राजीव अहिरवार, ऊषा अहिरवार, हिरिया,गौरीबाई,श्याम,पार्वती, नुनिया, लच्छन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button