ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News कांग्रेस नगर अध्यक्ष की चेतावनी के बाद हुई कार्रवाई : सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर कांग्रेस नेता गौरव वर्मा समेत ओबीसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया नजरबंद

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के टीकमगढ़ जतारा दौरे से पहले पुलिस ने सेवादल यंग ब्रिगेड ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गौरव वर्मा समेत ओबीसी कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया गया। स्थानीय बड़ा बस स्टैंड से पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई और थाने में बैठाया गया। जबकि मुख्य द्वार पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। बताया गया है कि यह सब कुछ नगर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव वर्मा की ओर से डाली गई पोस्ट के आधार पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस द्वारा यह कार्यवाही की गई थी। जिसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान के जतारा आगमन से पूर्व कांग्रेस नेता गौरव वर्मा समेत ओबीसी कार्यकर्ताओं की सरगर्मी से तलाश पुलिस के द्वारा की गई एवं पुलिस ने उन्हें थाने ले जाकर नजरबंद कर दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button