ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News रतलाम जिले के नये पुलिस अधीक्षक को पद पद ग्रहण के बाद आज निकट के गांव ने चोरीयां रोकने का दिया प्रथम आवेदन।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम जिले के सालाखेड़ी पुलिस चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मांगरोल में लगातार हो रही चोरी के कारण गांव के लोग बहुत परेशान हो चुके हैं। पिछले 1 सप्ताह से इनकी कोई नहीं सुन रहा है बार-बार पुलिस चौकी पर चोरी की बात से लिखित में अवगत करवाया गया था । आज के 4 दिन पहले भी वहां पर चोरी हो चुकी थी। किसान के खेतों पर लगी झटका मशीन चोरी सहित कई किसानों की गाय भैंस एवं बकरिया ले जाने का प्रकरण था । चोर गिरोह से पीड़ित हो कर गांव ने मिलकर पुलिस चौकी थाना अंतर्गत रतलाम को गांव वाले ने यह लिखित सूचना दी और अपराधियों को रंगे हाथ तत्काल पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया । जिसके अंतर्गत पुलिस ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई । घरों से दुधारू भैसे की चोरी के साथ आज रात फ़िर ग़रीबों के दो परिवार की 17 बकरियो की चोरी हुई । लोग ज्यादा परेशानी के चलते कलेक्टर महोदय जिला धीश महोदय, sp कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे हैं। इसके अंतर्गत ग्रामीणों में आक्रोश था कि चोर पर प्रकरण दर्ज नहीं करते हुए जिन फ़रियादी ग्रामीण ने चोरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था पुलिस के अधिकारियों ने उल्टा उन पर ही मार पीट का प्रकरण बना दिया । अपराधियों को छोड़कर पुलिस ने फिर चोरियां करने का सुनहरा मौका प्रदान किया है, Sp कार्यालय पर ग्रामीणों का निवेदन है कि चौकी प्रभारी को बदल कर दूसरे दबंग और निडर ईमानदार अधिकारी को नियुक्त किया जाए । इसके अंतर्गत आज यह एक विशाल भीड़ और जन सहयोग के माध्यम से सभी ग्रामीणों ने रतलाम जिला में आकर जिलाधीश महोदय को आवेदन प्रस्तुत किया है । और निवेदन किया असली अपराधियों को पकड़ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जावे । इसी आशा के साथ के हमारे साथ इंसाफ़ कर सहयोग कर हमारे गांव मांगरोल में हो रही लगातार चोरी की रोक लगाई जाए ।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button