ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News  जिला अनूपपुर गांव पसान न्यूज़ , नगर पालिका पसान वाटर सप्लाई पाइप लाइन बिछाकर कर दिया है जगह-जगह गड्ढे , बस्ती वालों का घर से निकलना हो रहा है मुश्किल , छोटे वाहन का आना जाना भी हो गया है अवरुद्ध ,

रिपोर्टर सूर्यकान्त मिश्रा अनूपपुर मध्य प्रदेश

नगर पालिका पसान द्वारा पानी सप्लाई के लिए वार्ड क्रमांक 8 पसान बस्ती में 10 दिन पहले बस्ती के रोडो को तोड़कर पाइपलाइन जमीन को खोदकर लगाया गया है , जिससे जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को बस्ती के अंदर और बाहर आने जाने में बड़ी समस्या हो रही है , इन बस्ती के रोड से छोटे वाहन का भी निकलना बड़ी मुश्किल हो गया है , सफाई वाली नगरपालिका की वाहन भी बस्ती के अंदर प्रवेश नहीं कर पा रहा हैं ,जिससे बस्ती के अंदर लगातार गंदगी होने से डेंगू मलेरिया के मच्छर पनप रहे हैं , अभी वर्तमान समय में लगातार वारिस हो रहा है , जिससे इन गड्ढों के कारण बस्ती के लोगों को वा बच्चों को गड्ढों पत्थरों से चोट लग रहे हैं , बस्ती वाले इस समय इन गड्ढों के कारण बहुत ही परेशान हैं ,यदि किसी के स्वास्थ्य के प्रति इमरजेंसी में एंबुलेंस बस्ती के अंदर बुलाया जाए तो इन गड्ढों के कारण बस्ती के अंदर पहुंचना नामुमकिन है , ऐसे में गांव वालों ने ठेकेदार को बोला की गड्ढों को लेबल करते हुए कार्य किया जाए तो ठेकेदार बोला आगे का काम नगरपालिका का है , नगर पालिका के द्वारा पहले से चल रहे लाल पीला पानी की सप्लाई के पुराने पाइपलाइन भी टूट चुके हैं , जिससे यह पानी भी बस्ती वालों को वर्तमान समय में नहीं मिल पा रहा है गंदगी, गड्ढे जगह-जगह होने से जहरीले कीड़े घर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं ,जिससे लोगों के जान का खतरा बना हुआ है , ऐसे में ठेकेदार अपना काम कर गया तो क्या नगर पालिका को बस्ती वालों के इस समस्या को दूर करने का दायित्व ,.जिम्मेदारी नहीं बनता है , नगर पालिका को चाहिए पाइप लाइन के विस्तार में जो गड्ढे बनाए जा रहे हैं उसको यदि कंक्रीट नहीं कर सकते हैं तो मिट्टी का भराव करके लेबल कर दें जिससे बस्ती वालों को आने जाने की असुविधा ना हो , वैसे भी नगरपालिका का ध्यान पसान बस्ती , जमुना बस्ती , मुर्धवा ,कुसलावहरा बिछिया डाड गांव के विकास के तरफ नहीं है ,इन सभी बस्तियों में पानी ,बिजली , सड़क ,नालियों का खस्ताहाल है , यहां के बस्ती के मेन रोड पर भी लाइट नहीं लगी हुई है , आदिम युग के पुराने नगर पालिका क्षेत्र से अन्य. जगहों से निकाले गए ट्यूबलाइट को रिपेयरिंग करके पुराने बस्तियों मैं कई वर्षों से जलवाई जा रही है , क्या नगर पालिका प्रशासन इन सभी बस्तियों के जनमानस के लिए मूलभूत सुविधाओं के लिए ध्यान देगी ,या यहां के रहने वाले लोग नगरपालिका के सौतेला व्यवहार से लगातार पीड़ित रहेंगे ?

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button