ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का छिंदवाड़ा जिले में 3 दिवसीय कथा का भव्य आयोजन

रिपोर्टर दिनेश पवार छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सिमरिया में आज दोपहर बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा शुरु होगी। इस कथा में मुख्य यजमान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ हैं। दिव्य रामकथा 7 अगस्त तक चलेगी। प्रतिदिन दोपहर चार बजे से शाम सात बजे तक कथा होगी। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पूरी टीम और सुरक्षाकर्मी नागपुर हाइवे रोड स्थित शहनाई लॉन में ठहरेंगे। लाखों श्रोता श्रद्धालुओं के लिए बारिश के चलते खास इंतजाम किए गए हैं। खास तौर पर कथा सुनने बाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए , वॉटर प्रूफ पंडाल बनाया गया है ! छिंदवाड़ा में आयोजित हो रही राम कथा में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कथास्थल पर चार दिन निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। धीरेंद्र शास्त्री की राम कथा को लेकर पिछले दिनों से बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार चल रहा है। शहर में बड़े-बड़े होर्डिंग-बैनर लगे हैं। वाहन पार्किंग फोर व्हीलर और टू-व्हीलर की पार्किंग के लिए बड़ा मैदान आरक्षित है। कथास्थल से कुछ दूरी पर नागपुर रोड से आने वाले वाहनों की पार्किंग है। सिमरिया मंदिर के सामने रोड के दूसरी ओर टू-व्हीलर की पार्किंग की व्यवस्था है। छिंदवाड़ा रोड पर तीन स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शनिवार को दिव्य रामकथा में शामिल होंगे। सांसद नकुल नाथ सपत्नी तीन दिवसीय कथा में मौजूद रहेंगे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा के लिए भव्य और आकर्षक स्टेज बनाया है। छिंदवाड़ा एसपी विनायक वर्मा ने बताया कि कथा के लिए अन्य जिलों समेत 1000 पुलिसकर्मी और कर्मचारी रामकथा में सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था में लगे हैं। कथास्थल के आसपास भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया है। 4 अगस्त को हुई ऐतिहासिक कलश यात्रा कलस यात्रा में मातृ शक्ति का उमड़ा जन सैलाब जो चिखली से शुरू होकर कलश यात्रा कथा स्थल सिमरिया तक पहुंचा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button