झारखंडब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News झरिया विधायक ने विधानसभा में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा का उठाया मुद्दा

  रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद : झारखंड विधान सभा के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार 4 अगस्त को झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग से झरिया के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों के नव निर्माण, मूलभूत सुविधाओं के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के संबंध में सवाल पूछा. झरिया विधायक ने कहा कि धनबाद जिलान्तर्गत सीएचसी झारिया सह जोरापोखर, एपीएचसी झरिया, भागा, एचएससी बस्ताकोला, यूएफडबल्यूसी झरिया जोरापोखर, एचडीसी धनुआडीह, होरलाडीह, शालीमार, जयरामपुर मधुबन, नुनूकडीह, डिगवाडीह, मोहलबनी, बरारी, काण्ड्रा, भौरा और शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिन्दरी से संबद्ध यूपीएचसी राजवाड़ी डिगवाहीह और सिन्दरी के भवनों में मरीजों के लिए दवा, पेयजल, शौचालय, विद्युतीकरण जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. उनके सवालों पर विभागीय मंत्री बन्ना गुप्ता ने जवाब दिया !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button