ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मतदाता सूची में 2 स्थानों में नाम होने पर हो सकती है 1 साल की सजा और जुर्माना, मतदाता सूची में नाम शामिल होने पर ही मतदान का मिलेगा अवसर, सभी वयस्क व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य शामिल कराएं ||

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

श्रीमान कलेक्टर महोदय रीवा के द्वारा प्रसारित निर्देश के अनुसार विधानसभा निर्वाचन के लिए जिन के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची के संक्षिप्त पूनम निरीक्षण का कार्य किया जा रहा है इसके लिए मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 2 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों में कर दिया गया है इसके संबंध में 31 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं इनके निराकरण के बाद 4 अक्टूबर को मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन किया जाएगा ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु निर्धारित अर्हता तिथि को 18 वर्ष पूरी हो रही है वह सभी मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराएं मतदान केंद्र में तैनात बीएलओ से फार्म 6 निशुल्क करके उसमें अभिलेखों के साथ आवेदन करने पर नाम जोड़े जा रहे हैं इसी अवधि में मृत तथा स्थानांतरित मतदातों के नाम सूची से अलग किए जाएंगे एक व्यक्ति का नाम केवल एक मतदान केंद्र की सूची में रह सकता है लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के तहत मतदाता सूची के संबंध में मिथ्या जानकारी देने पर दंड का प्रावधान है यदि किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों में मतदाता सूची में शामिल है तो उसे 1 साल तक की सजा तथा जुर्माना हो सकता है मतदान प्रत्येक व्यक्ति व्यक्ति का अधिकार और कर्तव्य है हर नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें मतदाता सूची में नाम शामिल होने पर ही मतदान का अवसर मिलेगा जो व्यक्ति किसी भी कारणवश अपना नाम मतदाता सूची में नहीं शामिल करा पाए हैं वह अपने निकटतम मतदान केंद्र के बीएलओ से संपर्क करके फार्म 6 में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए आवेदन करें किसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन किया जा सकता है यदि किसी मतदाता का नाम भूल बस एक से अधिक स्थानों में दर्ज हो गया है तो वह एक स्थान से अपना नाम मतदाता सूची से पृथक कराने के लिए फॉर्म नंबर 7 में आवेदन कर सकता है सभी वयस्क व्यक्तियों से मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने की अपील है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button