ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News महानंद नदी उफान पर बहा 19 वर्षीय युवक ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचा बचाव दल अंधेरा होने से नहीं शुरू हो पाई खोज ||

रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश

रीवा जिला के जवा थाना अंतर्गत शीतल का गांव निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा पिता हरिओम विश्वकर्मा उम्र लगभग 19 वर्ष गांव के पास से ही बहने वाली महाना नदी में बह गया जिसके खोजने का प्रयास घर परिवार एवं गांव वालों ने सूचना मिलते ही शुरू किया लेकिन ओम प्रकाश को जिंदा या मुर्दा खोजने नदी के गहरे पानी में ढूंढ पाने से देर शाम तक असफल रहे 100 डायल पर पुलिस को सूचना की गई जो मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम भी देर शाम को मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने के कारण खोज अभियान शुरू नहीं कर पाई बचाव दल को अब सुबह का इंतजार करना पड़ेगा एन डी आर एफ की टीम के साथ जवा थाने के सब इंस्पेक्टर बीवी वर्मा सहित जवा थाने का बल खबर लिखे जाने तक उपस्थित रहा परिजनों के अनुसार ओमप्रकाश विश्वकर्मा भैंस चराने के लिए घर से गया था वहां कुछ अन्य साथियों के साथ बहती हुई महाना नदी में नहाने के लिए उतरा 3 साथी तो तेज बहाव से किनारे लग गए परंतु ओमप्रकाश बह गया है जैसे ही हल्ला मचा जो जैसे सुना वैसे महाना के किनारे भागा खोजने का लोगों ने बहुत प्रयास किया लेकिन खबर लिखे जाने तक असफल रहे अब 5 अगस्त की सुबह ही खोज खोजी अभियान शुरू हो पाएगा !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button