ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News महिदपुर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, बुथ कार्यकर्ता को प्रशिक्षण दिया

रिपोर्ट हेमंत राजपूत मध्य प्रदेश

उज्जैन संभाग की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके लिए सम्मेलन आयोजित किए जा रहे है। ऐसे में महिदपुर के कृषि उपज मंडी में भी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें आलोक शर्मा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मुलमंत्र भी बताया। विओ: पुर्व महापौर एवं संभागीय प्रभारी आलोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आलोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि शिवराज मामा को मुख्यमंत्री बनाओगे, मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाओगो और बहादुरसिंइ को एमएलए बनाओंगे। जिसके बाद शर्मा ने कहा कि बहादुरसिंहसिंह चौथी बार विधायक बने तो क्या मंत्री बनोगे। वहीं जनता इस बार भी महिदपुर में कमल का फूल खिलाएगी। विधायक बहादुरसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। बुथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया है। जिसमें झारडा मंडल में 97, ग्रामीण मंडल में 69, महिदपुर रोड मंडल मंडल 64, महिदपुर नगर मंडल में 26 पोलिंग के शक्ति केन्द्र संयोजक, सह-सयोजक, बुथ अध्यक्ष, बुथ महामंत्री, बीएलए, मंडल और जिले के पदाधिकारी के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता ने भाग लिया है। सभी को संगठन के संभागीय प्रभारी ने प्रशिक्षण किया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button