गुजरातब्रेकिंग न्यूज़

Gujarat News रज़ा एकेडमी के एलान पर देश भर में क़ुरआन अज़ीम की तिलावत का एहतेमाम कर के यौम ए अज़मत-ए-क़ुरआन मनाया गया

रिपोर्टर अंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात

स्वीडन में क़ुरान अज़ीम को लेकर जो मामला हुआ। उससे मुसलमानों की दिल आज़ारी हुई। इस सिलसिल में।

रज़ा एकेडमी के बानी वा चैयरमैन हज़रत अलहाज सईद नूरी साहब के इलान पर भिवंडी मुम्बई में और गुजरात के अहमदाबाद में लब्बैक युथ फोर्स – यौमे ए अज़मत ए क़ुरान बनया गया।

भिवंडी रजा एकेडमी के दफ्तर में मौलाना गुलाम मुस्तफा अमजदी साहब ने कुरान शरीफ की तिलावत फरमाई। शरजील रजा कादरी (महासचीव. रजा एकेडमी भिवंडी) ने कहा के कुरान अल्लाह की किताब है, इस की बे हुरमती हम हरगिज़ बर्दश्त नहीं कर सकते, और हम स्वीडन की हुकूमत से ये मुतलबा करते हैं के बे हुरमाती करने वालों को सख़्त सज़ा दे।

अहमदाबाद में लब्बैक युथ फोर्स द्वारा भी यौमे ए अज़मत ए क़ुरान मनाया गया।

लब्बैक युथ फोर्स के राष्ट्रीय सचिव अंसारी रफीक नूरी साहब के मकान पर मनाया गया जिसमे मदरसा फैजाने गौषे आज़म वटवा के सदर मुर्दिस हाफिज व कारी मोइनुद्दीन अशरफी साहब ने कुरान मुक़द्दस की तिलावत फरमाई।

बानी ए ख़ानकह, नूरिया अशरफिया पीर सूफी नूर मोहम्मद अशरफी चिश्ती क़ादरी साहब ने कहा
क़ुरआन मजीद इंसानों को अंधेरों से निकाल कर रोशनी की तरफ लाने वाली किताब है,भटके हूओं को रास्ता दिखाने वाली किताब है, इंसानियत के लिए दस्तूरे हयात है, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए आबे हयात है, इस की हिफ़्ज़त सब को मिलकर करना चाहिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button