ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News हत्या का मुख्य अभियुक्त निलेन्द्र तिवारी को पुलिस टीम ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया हैं

 रिपोर्टर अमित कुमार  सतना मध्य प्रदेश

कल हाईवे किनारे बस स्टॉप पर ट्रांसपोर्ट व्यवसाई की हत्या कर शव फेकने के मामले में अमरपाटन पुलिस जल्द ही करेगी खुलासा , ऐसी खबर मिली हैं की हत्या का मुख्य अभियुक्त निलेन्द्र तिवारी को पुलिस टीम ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया हैं जिसे टीम द्वारा अमरपाटन लाया जा रहा हैं , निलेन्द्र तिवारी का ट्रांसपोर्ट व्यवसाई से पैसे के लेनदेन का विवाद था , अंकित तिवारी और निलेन्द्र तिवारी अन्य साथियों के साथ मिलकर गहरवार ढाबे रीवा रोड़ से अपहरण किया और इसके बाद नादन देहात थाने के ग्राम बुढेरुआ में छोटू पटेल के पोल्ट्रीफार्म में उसकी जमकर धुनाई कर दी और इसी दौरान उसकी मौत हो गई , मौत के बाद दोनों मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपियों ने अन्य साथियों को बुला उनके साथ मिल ट्रांसपोर्ट व्यवसाई रजनीश गुप्ता की लाश को ठिकाने लगाने के लिये बोलेरों वाहन का सहारा लिया और NH-30 ग्राम ककरा पास बस स्टॉफ में जाकर सुबह करीब 3 से 5 के लगभग फेक दिया था जिसके बाद ग्राम ककरा के सरपंच ने सुबह थाना प्रभारी संदीप भारतीय को सूचना दी थी जिसके बाद से ही पुलिस द्वारा शव मिलने के दो घण्टे बाद ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें उठा अमरपाटन थाने में बैठाया था जहाँ पूछताछ में हत्या की पूरी तरह कहानी सामने आ चुकी थी , हत्या में शामिल अंकित तिवारी , छोटू पटेल व अन्य 3 लोग शामिल हैं जो पुलिस कस्टडी में हैं जिनसे पूछताछ की जा रही हैं वही निलेन्द्र को पुलिस गिरफ्तार कर गोरखपुर से अमरपाटन ला रही हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button