ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News रतलाम कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई कर किया रवाना ।

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश

रतलाम निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए मतदाता जागरूकता रथों को कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रत्येक विकासखंड के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा रथ भेजे गए हैं जो मतदाताओं को जागरूक करेंगे। अधिकाधिक मतदान के लिए शिक्षित एवं प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। जागरूकता रथ गांव-गांव घूमकर निर्वाचन आयोग की मंशा अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाताओं का अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करेगा। प्रत्येक प्रचार रथ में 8 बाय 10 आकार की एलइडी वीडियो वॉल सहित सुविधा उपलब्ध हे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button