ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बागेश्वर सरकार की दिव्य कथा सिमरिया सिद्धेश्वर हनुमान में होगी

कल निकलेगी विशाल कलश यात्रा

रिपोर्टर दीपक गाडरे छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी कथा होने जा रही है,जिसकी तैयारी जोरों शोरों से की जा रही। बाहर से आ रहे श्रद्धालुओ को किसी प्रकार की समस्या न हो ,इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है, पार्किंग,बैठने,खाने से लेकर किया जा रहा व्यापक प्रबंध। ढाई लाख वर्गफुट का पांडाल,१५० टॉयलेट की भी व्यवस्था की गई है। कथा पांडाल से २०० मीटर दूर पार्किग सुविधा, जिसके साथ ५० हजार श्रद्धालुओ के लिए भोजन की व्यवस्था होगी। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ५ अगस्त को हवाई पट्टी से शहनाई लॉन पहुचेंगे वहा उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है,उनके लगभग ७० लोगो की टोली भी होगी। सिमरिया हनुमान मंदिर में ५ से ७ अगस्त तक बागेश्वर सरकार की कथा होगी। जो ४ बजे से शाम ७ बजे तक चलेगी। 6 अगस्त की दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक दिव्य दरबार लगेगा। बागेश्वर सरकार की कथा में 1500 सेवादार व 100 गार्ड भी रहेंगे। कलश यात्रा में लगभग 10 हजार की संख्या में महिलाएं शामिल होगी, जो सभी पीले वस्त्रों में होगी,कलश यात्रा चिखली कला से प्रारंभ होगी जो सिमरिया सिद्धेश्वर हनुमान में संपन्न होगी,कलश में पवित्र नर्मदा का जल रहेगा । कथा पांडाल पहुंचने के लिए बस की भी सुविधा की गई है। छिंदवाड़ा से बस रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,ELC चौक से मिलेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button