उत्तरप्रदेशराज्य

Uttar Pradesh News लापरवाही का हुआ पर्दाफाश एडीओ समेत 17 कर्मचारियों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब कौशाम्बी ब्लाक में मचा हड़कंप

रिपोर्ट दीपू गौतम कौशाम्बी उत्तर प्रदेश

कौशाम्बी  मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी गुरुवार सुबह दस बजे कौशाम्बी ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बीडीओ कार्यालय समेत परिसर में संचालित सीएचसी, पशु चिकित्सालय व बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ प्रवीण कुमार के अलावा सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी गायब मिले। सीडीओ ने अनुपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकते हुए जवाब तलब किया है। कौशाम्बी में तैनात कर्मचारी व अधिकारी कभी भी समय से कार्यालय नहीं पहुंचते। इसके चलते लोगों का काम ब्लॉक कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से समय पर नहीं हो पाता। इस खबर को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 31 जुलाई के अंक में (ब्लॉक से अफसर नदारद, मायूस लौट रहे फरियादी) नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी गुरुवार को कौशाम्बी ब्लॉक पहुंचे। उन्होंने आधे घंटे तक परिसर में कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लॉक में तैनात बीडीओ प्रवीण कुमार मिले। उनके अलावा एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ल, सहायक विकास अधिकारी कृषि राजेश कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भानु मिश्र व बीटी अरविन्द गुप्ता गायब मिले। यहां के बाद सीडीओ ने बाल विकास पुष्टाहार कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर बाल विकास पुष्टाहार अधिकारी शिव कुमार मिश्र व मुख्य सेविका वाहिदा बानो अनुपस्थित मिले। उपस्थिति पंजिका में चौकीदार ने टूर दर्शाया था। इसे आपत्तिजनक मानते हुए सीडीओ ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने सीएचसी कनैली का निरीक्षण किया। यहां पर सुनीता देवी, कृष्ण चंद्र, कर्दम सिंह, विजय लक्ष्मी, वंदना सिंह, तेज प्रताप एवं संजय सिंह आदि कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसी तरह बीआरसी कनैली के निरीक्षण में जितेंद्र मिश्र, आशुतोष श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह व प्रदीप कुमार कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों का गुरुवार का वेतन अवरुद्ध करते हुए कार्यालयाध्यक्ष के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीओ के औचक निरीक्षण से ब्लॉक परिसर में हड़कम्प रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button