ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जागो समाज जागो मिशन 2023 माझी आरक्षण लागू करो।

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश

संविधान का सम्मान करो।
पेसा एक्ट वापस लो।
जल पर अधिकार हमारा है।

पिछड़ा वर्ग सूची क्रमांक 12 से माझी के पर्याय, ढीमर, केवट, मल्लाह, कहार, निषाद, भोइ, रैकवार, बाथम, इत्यादि को विलोपित करो
गांव चलो अभियान।

केवट, कहार, निषाद, भोइ, माझी, मल्लाह, रैकवार, ढीमर, आदि जन जागृति अभियान माझी समिति प्रभा नेतृत्व में यह अभियान छतरपुर जिले की सभी विधानसभाओं में चलाया जा रहा है यह अभियान संभागीय संगठन प्रभारी की अगुवाई में राजनगर विधानसभा के ग्रामों गंज, बमीठा, नयागांव मैं बड़ा मलहरा विधानसभा महाराजगंज संपर्क करते हुए पहुंचा, ग्रामीण ने इस अभियान का स्वागत किया, संगठन प्रभारी द्वारा ग्रामीण जनों को पेसा एक्ट के बारे में जागरूक किया एवं माझी आरक्षण के बारे में समझाया, सरकार ने पेसा एक्ट जैसा काला कानून बनाकर वंशानुगत मछुआरों की रोजी-रोटी छीनने का काम किया है जिससे समाज में सरकार के प्रति अच्छा खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है भाजपा सरकार ने सन 2008 2013 एवं 2018 में अपने चुनावी घोषणा पत्र में माझी आरक्षण देने की बात कही थी लेकिन सरकार बनने पर इस समाज का आरक्षण नहीं दिया यह आरक्षण इस समाज को संविधान से 1950 से मिला हुआ है इस समाज के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया है नदी तालाबों बांधों पर दबंगों का कब्जा सुनने को मिलता है ग्रामीण क्षेत्रों में इस समाज के साथ दबंगों द्वारा अक्सर मारपीट की घटना होती रहती हैं अगर चुनाव पूर्व सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में मछुआ समाज सरकार का कोई सहयोग नहीं करेगी ग्रामीण जनों ने एक स्वर में कहा कि अब समय आ गया है मछुआ समाज को प्रत्येक विधानसभा में समाज के प्रत्याशी को चुनाव लड़ा ना होगा तभी इस समाज का भला होगा !

लहरें इंतजार कर रही हैं धरती चूमने के लिए
सूरज इंतजार कर रहा है डूबने के लिए
माझी भविष्य तरस रहा है आगे बढ़ने के लिए
मछुआ समाज खड़ा है विद्रोह के लिए,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button