ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News नेशनल मीडिया फाउंडेशन मध्य प्रदेस द्वारा कार्यसमिति की बैठक रखी गई मिर्च मसाला रेस्टोरेंट भोपाल में सर्वप्रथम सभी पदाधिकारी जो कि नए सदस्य बने हैं। सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

रिपोर्टर डॉ रघुवीर सिंह राजपूत उज्जैन मध्य प्रदेश

सदस्यों ने अपने अपने सुझाव नेशनल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के समकक्ष रखें। सुनील पटेल ने जो भी आयोजन आगामी होने वाले होते हैं उसके लिए पहले से पहले सारी जानकारी दी जाए, सुश्री सोनिया वाकुलकर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि सभी जिलों के छोटी-छोटी कार्य समिति की बैठक रखी जाए। सभी पदाधिकारियों की एक कमेटी बनाई जाए जिससे महीने में एक बैठक हो और सब अपने अपने विचार रखें फाउंडेशन को और भी मजबूती प्रदान करने के लिए। और अपनी बात रख सके । जैसा कि आपने नेशनल मीडिया फाउंडेशन के प्रत्येक पदाधिकारी को पांच पांच सदस्य बनाने के लिए कहा है। जब प्रत्येक जिले में छोटे-छोटे आयोजन होंगे ,फाउंडेशन के और उसकी जानकारी संबंधित कार्यालय में भेजी जाए। साथ ही उस आयोजन में नए सदस्य भी जोड़े जाएंगे प्रत्येक जिले में जब कोई भी आयोजन हो उसमें सदस्य जुड़ेंगे ही। अनिवार्य रूप से विदित होना चाहिए । सभी को अपने अपने जिले और अपने अपने संभाग में कम से कम एक आयोजन जरूर करें 3 महीने में एक बार, और हमारे पत्रकार बंधुओं से निवेदन है की फाउंडेशन की सभी खबरों को विशेष रूप से अपने अखबार मासिक पत्रिका या न्यूज़ चैनल में जगह दे उससे हमारे फाउंडेशन की जानकारी सभी को और सभी जिलों में पहुंच पाएगी। और हमारे जो 4 संभाग सागर ,रीवा, जबलपुर ,शहडोल ,हमारे पास है उनके सभी पदाधिकारियों की जानकारी एवं लिस्ट हमें मुहैया कराई जाए। वी के हिन्दुस्तानी होशंगाबाद संभाग अध्यक्ष ने कहा कि मैं अपना पदभार अपनी बेटी को देना चाहता हूं। बहुत शानदार कवि सम्मेलन कराया गया जिसमें गौ रक्षा को लेकर शानदार काव्य पाठ किया गया साथ ही वृक्षारोपण को लेकर भी कवियों ने बड़ी अनूठी बात कही सावन का महीना चल रहा है इसलिए प्रत्येक कवि ने सावन को लेकर भी कई तरह के अपने अपने विचार व्यक्त किए किसी ने कहा सावन के अंधे को हरा हरा दिखता है इसलिए हे प्रभु इस सावन में मुझे आंखें ना दें जिससे कि मैं पेड़ काटते हुए ना देख पाऊं और ना ही बारिशों के गड्ढे देख पाऊं इस तरह की शब्दों से कवियों ने सबका मन मोह लिया।

नेशनल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेंद्र जैन जी का जन्मदिवस भी मनाया गया।

नेशनल मीडिया फाउंडेशन कि उज्जैन जिला ग्रामीण टीम।

जिला अध्यक्ष डॉक्टर रघुवीर सिंह राजपूत ,
उपाध्यक्ष दिनेश बगाना, जिला महामंत्री प्रदीप पांचाल, राहुल राठौर, ने मिलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट करते हुए जन्मदिन की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। उनके जन्म दिवस के उपलक्ष में जनजाति कल्याण घुमक्कड़ विभाग के मंत्री श्री राम खिलावन पटेल जी द्वारा जैन साहब को ढेर सारी जन्मदिन की बधाई प्रेषित की गई पुष्पगुच्छ देकर उन्होंने कहा कि आप ऐसे ही पत्रकारों की सेवा में लगे रहे। और दिनोंदिन लंबी उम्र पाएं। मीडिया फाउंडेशन के सभी सदस्य द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को सभी ने पुष्पगुच्छ देकर उनके जन्म दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गीत संगीत काव्य पाठ के साथ शानदार शाम का आगाज हुआ। सभी के विचार इतने अनूठे रहे उतने ही संवेदनशील रहे।कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित किरण केली दीदी उषा ठाकुर इंदिरा खरे सिमरन उपाध्याय मनोरमा सिंह प्रिया मीनू गुप्ता क्रांति सिंह अंजुम पारीक सुश्री सोनिया वाकुलकर बी के हिंदुस्तानी शिवराज सिंह ऋसभ रजक जबलपुर संभाग अध्यक्ष अवनींद्र खरे डा,आर बी सिंह साधना जैन डॉ आर राजपूत मुकेश अवस्थी महावीर सिंह तोमर मनोज अहिरवार मनोज आदि उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button