Madhya Pradesh News पंचायत उपसरपंच गले में फांसी का फंदा लगाकर चढ़ा जनपद पंचायत भवन के ऊपर

रिपोर्टर अनुराधा चौरसिया सतना मध्यप्रदेश
मैहर जनपद के ग्राम पंचायत गुगडी के उपसरपंच विनोद यादव की ना जाने कौन सी ऐसी समस्याएं व शिकायतें हैं जिनका समाधान ना तो मैहर के जनपद पंचायत सीईओ, जिला पंचायत सीईओ एवं माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा नहीं किया गया, जिससे परेशान होकर पीड़ित को जनपद पंचायत भवन के ऊपर चढ़कर आत्महत्या करने की जरूरत पड़ गई!
आइए विस्तार से जानते क्या है पूरा मामला
जिला सतना की जनपद पंचायत मैहर मे तब हड़कंप मच गया जब गुगडी ग्राम पंचायत के उपसरपंच विनोद यादव ने जनपद पंचायत भवन के ऊपर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश की आपको बताते चले कि पीड़ित विनोद यादव का खुले शब्दों में आरोप है कि उसने अपनी पंचायत में 200000 का काम करवाया जिसका भुगतान नहीं किया जा रहा है वह उसके पंचायत से जुड़ी अन्य समस्याओं व पंचायत की जांच को लेकर उसने कई बार जनपद पंचायत सीईओ माननीय जिला पंचायत सीईओ माननीय कलेक्टर महोदय को कई बार आवेदन दिया लेकिन आज तक उनके द्वारा दिए गए आवेदनों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है ऐसा पीड़ित विनोद यादव का कहना है विनोद यादव ने बताया कि उन्होंने आरटीआई फाइल की थी लेकिन अधिकारियों द्वारा दबाव बनाकर तानाशाही तरीके से उनसे आरटीआई वापस करवाई गई इन सभी समस्याओं से परेशान होकर और सभी उच्च अधिकारियों को सूचित व आवेदन देने के पश्चात उनकी समस्याओं का निराकरण ना होने से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या करने का फैसला लिया, विनोद यादव के द्वारा पंचायत भवन के ऊपर चढ़ने के पश्चात जनपद पंचायत मैहर के आला अधिकारियों के द्वारा उन्हें समझाइश आश्वासन देकर नीचे उतारा गया!
राजनीतिक दल यंग ब्रिगेड के युवा नेता प्रदेश सचिव अभय राज सिंह एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने मौके पर पहुंच कर युवक को समझा कर न्यापूर्वक कार्यवाही का दिलाशा देकर गुगड़ी उपसरपंच को नीचे उतरने के लिए प्रेरित किया

Subscribe to my channel