ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मृगवास थाना पुलिस द्वारा तड़के सुबह दविश देकर करीबन 05 साल से फरार स्थाई वारंटी को उसके घर से धर दबोचा

मारपीट के एक अन्‍य मामले में भी आरोपी के घटना दिनांक से फरार होने पर पुलिस को थी आरोपी की लंबे समय से तलाश

 रिपोर्टर श्रवण वर्मा जिला गुना मध्य प्रदेश

गुना पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में फरार वारंटियों, इनामी बदमाशों सहित विभिन्‍न अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड एक अभियान के रुप में की जा रही है । इसी क्रम में एसडीओपी चांचौडा श्रीमती दिव्या सिंह राजावत के नेतृत्‍व में जिले के मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयवीर सिंह बघेल एवं उनकी टीम द्वारा मारपीट के एक प्रकरण में करीबन 05 साल से फरार चल रहे स्‍थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है । साथ ही आरोपी के विरूद्ध वर्ष 2022 में थाने पर दर्ज मारपीट के एक अन्‍य मामले में भी घटना दिनांक से मृगवास थाना पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब है कि आरोपी लाखन भील निवासी ग्राम फतेहपुर थाना मृगवास द्वारा वर्ष 2018 में मारपीट की घटना को लेकर, जिसके विरूद्ध मृगवास थाने में अप.क्र. 362/18 धारा 452, 324, 241, 294, 506, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था । उक्‍त प्रकरण में आरोपी लाखन भील के न्‍यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय चांचौड़ा द्वारा अपने प्रकरण क्र. 05/2019 में आरोपी लाखन भील की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किया गया था, जो तामीली हेतु मृगवास थाने पर प्राप्त हुआ था । इसके अलावा वर्ष 2022 में फरियादी संजू भील निवासी ग्राम कांठी थाना राघौगढ की रिपोर्ट पर दिनांक 07 नवम्‍बर को आरोपी लाखन सिंह भील के विरूद्ध मृगवास थाने पर अप.क्र. 371/22 धारा 323, 294, 34 भादवि का अपराध दर्ज किया गया था, जिसमें आरोपी लाखन भील घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था । मृगवास थाना पुलिस द्वारा आरोपी लाखन भील की सघन तलाश की गई एवं इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर निरंतर दविशें दी गईं, जिसके परिणाम स्‍वरूप आरोपी लाखन भील के गत् दिनांक 02 अगस्‍त 2023 की रात को अपने गांव फतेहपुर में होने एवं अपने घर पर सोने की जानकारी मिलने पर आज दिनांक 03 अगस्‍त की तड़के सुबह करीबन 04 बजे मृगवास थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा ग्राम फतेहपुर में दविश देकर उपरोक्‍त दोंनो ही प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी लाखन पुत्र रामभरोसा भील उम्र 25 साल निवासी फतेहपुर थाना मृगवास को धर दबोच लिया गया एवं उपरोक्‍त दोंनो ही प्रकरणों में आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवही कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया । मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक जयवीर सिंह बघेल, सउनि अनिल कदम, सउनि ताराचंद्र सगर, आरक्षक शिवप्रताप सिंह तोमर, आरक्षक महावीर रघुवंशी, आरक्षक धीरेन्‍द्र प्रताप, आरक्षक विकाश राठौर एवं आरक्षक जीतेन्‍द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही है । इस टीम को गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से नगद राशि से पुरूष्‍कृत किया जा रहा है ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button