ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिले भर के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अक्टूबर तक यह अभियान चलाया जाएगा। यह कार्यक्रम सीईओ जिला पंचायत अधिकारी इला तिवारी के मार्गदर्शन पर किया गया। जिसमें ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को शपथ दिलाई गई साथ ही उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं क्योंकि मतदाता सूची में होगा नाम तभी कर पाओगे । नरेश प्रजापति ने कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं हैं बल्कि जिम्मेदारी भी हैं । चुनाव में हर एक वोट महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपना वोट जरूर डाले। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य राकेश कुमार उर्मलिया, शिक्षक रमेश प्रसाद द्विविदे, संतोष कुमार नामदेव,रोशनी मिश्रा, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नरेश प्रजापति, सुरभि यादव, मधु गुप्ता ,श्वेता यादव,वर्षा साहू एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button