ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News युवाओं के प्रयासों से श्रवण विकलांगता बच्चे को ज़िला विकलांगता पुनर्वास केंद्र से मिली हियरिंग एड

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया जिले के सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा एक और मिशाल पेश की गई। उमरिया जिले के विकासखंड पाली के निवासी विकाश सेन पिता सोनेलाल सेन व माता ललिता सेन निवासी वार्ड नंबर 10 झरिया मोहल्ला पाली उम्र 20 साल बोलने एवं सुनने में असमर्थ था। इसकी जानकारी जैसे ही युवा हिमांशु तिवारी को मिली तत्काल प्रभाव से उसके माता-पिता से संपर्क कर विकास को ज़िला विकलांगता पुनर्वास केंद्र उमरिया लाकर उसका जांच कराई । जांच के उपरांत श्रवण विकलांगता विकाश को ज़िला विकलांगता पुनर्वास केंद्र से डेरा हियरिंग एड प्रदान की गई। स्पीक थैपिक हेमलता गुनेरिया ने कहा कि समाज में हम अक्सर मूक बधिर बच्चे देखते है। कोई बच्चा अगर मूक बधिर है तो उसका मूल कारण बहरापन है। बहरापन के कारण बच्चा बोलना सीख नहीं पाता। अगर इस समस्या को जल्दी पहचान सकते है तो इलाज अवश्य संभव है। इस दौरान विशेष शिक्षक प्रदीप पटके,अरविंद हल्कडर , युवा टीम से हिमांशु तिवारी ,खुशी सेन, सरिता तिवारी,अमृता सिंह ,राहुल सिंह ऋषभ त्रिपाठी एवं सभी उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button