ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जन शिक्षा केन्द्र लखनादौन की मेहरबानी से प्रायवेट स्कूलों के संचालक एवं प्रधानाचार्य उड़ा रहे शासकीय नियमों की धज्जियां

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश

छात्र छात्राओं सहित स्कूल मे पढ़ा रहै शिक्षक-शिक्षिकाएं भी परेशान, शासकीय नियमों की धज्जियां उड़ा रहे स्कूलों पर क्यों है जन शिक्षा केन्द्र के अधिकारी मेहरबान

लखनादौन: एक तरफ शासन प्रशासन साफ सफाई को लेकर लेकर विशेष स्वच्छता अभियान चला रही है और दूसरी तरफ शासन-प्रशासन में बैठे उच्च अधिकारियों की मेहरबानी से प्रायवेट स्कूलों के संचालक एवं प्रधानाचार्य शासकीय नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहैं हैं,ऐसा हम इसलिए बोल रहें हैं क्योंकि जिला सिवनी के अंतर्गत वाले आने ब्लॉक लखनादौन में बहुत से प्रायवेट स्कूलों में स्कूल संचालक एवं प्रधानाचार्य खुलेआम धज्जियां उड़ा रहैं मगर विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र प्रभारी श्रीराम पटले क्यों मौन हैं समझ से बाहर है, क्योंकि विद्यालय परिसर मे आसपास कबाड़खाना और गंदगी है मगर स्कूल में बैठे प्रधानाचार्य को कोई फर्क नहीं पड़ता, स्कूल संचालक और प्रधानाचार्य को तो सिर्फ महीनों में मिलने वाली फीस से मतलब है।

सरस्वती ज्ञान मंदिर आदेगांव स्कूल के आसपास कबाड़खाना एवं अधूरे शौचालय पड़ा है बंद एवं फैली गंदगी

सरस्वती ज्ञान मंदिर आदेगांव में केजीवन से लेकर कक्षा आठवीं तक 10 कक्षाएं लगती हैं, जिसमें लगभग 110 छात्र-छात्राएं पढ़ते है,स्कूल के आसपास कबाड़खाना बना हुआ है एवं खेल मैदान में लोहे की राईड, लकड़ी रखी हुई हैं जिसके कारण किसी भी वक्त छात्र छात्राओं के साथ घटना घट सकती है,जब हमने स्कूल के छात्र छात्राओं से बात किया तो उन्होंने बताया कि शौचालय में गंदगी होने के कारण हमें फ्रेश होने बाहर जाना पड़ता है, उसके बाद जब हमने स्कूल में पढ़ा रही शिक्षिकाओं से बात किया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि शौचालय में गंदगी होने के कारण हमें भी परेशानी जाती है, लेकिन हम स्कूल में मजबूरी के कारण पढ़ा रहैं हैं।

सरस्वती ज्ञान मंदिर आदेगांव के प्राचार्य ने दी सफाई कहा कि शौचालय में फैली गंदगी को जल्दी ही ठीक करवाऊंगा

जब हमने स्कूल परिसर के आसपास कबाड़खाना एवं शौचालय में फैली गंदगी के बारे में बात किया तो उन्होंने सरस्वती ज्ञान मंदिर बड़ी सफाई से कह दिया कि हमारा स्कूल पहले दूसरी जगह संचालित हो रहा था,लेकिन पिछले 12 वर्षों से हमारा स्कूल इस जगह में संचालित हो रहा है, बहुत ही जल्दी अधूरे पड़े शौचालय की साफ-सफाई एवं मरम्मत करवाऊंगा।

विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र अधिकारी श्रीराम पटले ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर जांच टीम गठित कर जांच करवाऊंगा

जब हमने सरस्वती ज्ञान मंदिर आदेगांव में फैली गंदगी,अधूरा बंद पड़े शौचालय की बात की तो विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र अधिकारी श्रीराम पटले ने हमसे कहा कि स्कूल संचालक एवं प्रधानाचार्य की बहुत बड़ी लापरवाही है,मुझे लखनादौन में आये अभी ज्यादा दिन नहीं हुये है एवं उन्होंने कहा कि जन शिक्षा केन्द्र के उन अधिकारियों की लापरवाही है जो हर तीन वर्ष में स्कूल की मान्यता का नवीनीकरण करने के लिए जन शिक्षा केन्द्र लखनादौन से आनलाइन जानकारी रिकार्ड में चडा़ते है, इतनी अव्यवस्थाओं होने के बाद भी जनशिक्षा केन्द्र के अधिकारियों ने जांच क्यों नहीं किया ये मेरी समझ से बाहर है,विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र अधिकारी श्रीराम पटले ने यह भी कहा कि एक सप्ताह के भीतर जांच टीम गठित करवाऊंगा अगर स्कूल में ऐसी स्थिति होती है तो स्कूल की मान्यता खतरे में आ सकती है। अब देखना यह है कि विकासखंड स्त्रोत केन्द्र समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र अधिकारी श्रीराम पटले ने किस प्रकार कार्यवाही करते हैं या राजनीतिक दबाव में आकर टालमटोली करते हैं,सब जांच के बाद ही पता चलेगा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button