झारखंडब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News झरिया में सिंह मैंशन समर्थक धनंजय यादव की हत्या से उबाल.पुरानी अदावत.

  रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

झरिया में सिंह मैंशन समर्थक धनंजय यादव की हत्या से उबाल.पुरानी अदावत में बच्चों के सामने मारी गई गोली..पुलिस जांच में जुटी. झरिया:धनबाद जिले में अपराध का ग्राफ लगातार ही बढ़ता ही जा रहा हैं. सोमवार की देर रात सिंह मेंशन के समर्थक 36 वर्षीय धनंजय यादव की हत्या बेरहमी से कर दी गई . हत्यारों ने गोली मारने के साथ साथ भुजाली व चाकू से प्रहार किया. हत्यारे आधा दर्जन की संख्या मे आएं थे. घटना की खबर पाकर झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह अपने पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद SNMMCH भेज दिया। सिंदरी डीएसपी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है. वहीं झरिया पुलिस मामले की जांच करने मे जुट गई है। बताते है कि उसके पिता भगवान यादव अलग रूम मे सोया हुआ था। वहीं धनंजय यादव अपनी दो बच्ची के साथ एक कमरे मे सोया हुआ था। तभी आधा दर्जन से अधिक लोग उसके घर आ धमके और उसपर टुट पड़ा।इसके बाद उसके बच्चें के सामने ही उसपर भुजाली से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया।इसके बाद उसे गोली भी मार दी गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button