Madhya Pradesh News बुंदेलखंड के चुनावी रण मे होगा द्वंद, शहर कांग्रेस छतरपुर के अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने विधानसभा चुनाव की भरी हुंकार: 51.छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से निभाया साथ !

रिपोर्टर पवन रैकवार छतरपुर मध्य प्रदेश
अरविंद गोस्वामी अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनकी पत्नी श्रीमति आस्था गोस्वामी नगर पालिका परिषद छतरपुर में वार्ड नंबर 1 से पार्षद
बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव संग्राम को लेकर छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में घमासान मचने लगा है l मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी वर्ष नवंबर माह में प्रस्तावित है, पहलवानों ने अपने भी अपनी अपनी दावेदारी पेश कर क्षेत्र में हूंकार भरी है, शहर कांग्रेस छतरपुर के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने का दावा ठोका है, शीघ्र ही समाजवादी पार्टी में शामिल होकर रण संग्राम में बाजी लगाएंगे l क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों का आशीर्वाद लिया और गांव गांव में रणनीति बनाकर हजारों लोगों ने हाथ उठाकर साथ निभाने की सौगंध खाई l नगर पालिका परिषद छतरपुर के वार्ड क्रमांक 1 से उनकी पत्नी श्रीमती आस्था गोस्वामी पार्षद हैं l क्षेत्र में अरविंद गोस्वामी का जबरदस्त प्रभाव है, साइकिल की सवारी करते ही उनके साथ हजारों लोग साथ होगे l छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से अरविंद गोस्वामी समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं l

Subscribe to my channel