ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News जिले में फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रारूप का सभी मतदान केंद्रों में किया गया प्रकाशन

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले मंे फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के प्रारूप का सभी मतदान केंद्रों में प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी बुद्धेश कुमार वैद्य ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को कलेक्टर सभागार में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2023 के मान से निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 1 अक्टूबर के संदर्भ में पूरक और एकीकृत ड्राप्ट रोल तैयार करना, 2 अगस्त को एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन, तथा 31 अगस्त तक दावे आपत्तियां दर्ज करनें की अवधि निर्धारित की गई है । 12 , 13, 19 एवं 20 अगस्त को विशेष कैंप, 22 सितंबर तक दावे आपत्तियों का निराकरण, 29 सितंबर को नामावली के हेल्थ पैरामीटर को जांचना, और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना, डाटाबेंस को अपडेट करना एवं परिशिष्ट को मुद्रित करना, 4 अक्टूबर को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा । उप जिला निर्वाचन अधिकारी षिवगोविंद मरकाम ने बताया कि संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान यह ध्यान रखना होगा कि किसी भी परिवार का कोई पात्र सदस्य मतदाता सूची के अलग अलग खंदों में नही रखा जाए। जिले में 89 बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 271 मतदान केंद्र तथा मानपुर 90 विधानसभा क्षेत्र में 314 कुल 587 मतदान केंद्र है। 7 मार्च से 5 जुलाई की स्थिति में प्रारूप 6 में 340 , प्रारूप 7 में 202 तथा प्रारूप 8 में 900 आवेदन प्राप्त हुए है। जिले में पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की संख्या 3488 है जिसमें बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र में 1543 तथा मानपुर में 1945 है। मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल मतदाताओ की संख्या 4 लाख 75 हजार 748 है जिसमें पुरूष मतदाता 2 लाख 43 हजार 555, महिला मतदाता 2 लाख 32 हजार 191 तथा थर्ड जेण्डर मतदाता 2 है। 89 बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओ की संख्या 2 लाख 26 हजार 670 है जिसमें पुरूष मतदाता 115586, महिला मतदाता 111082 , थर्ड जेण्डर मतदाता 2 है। 90 मानपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओ की संख्या 2 लाख 49 हजार 078 है जिसमें पुरूष मतदाता 127969, महिला मतदाता 121109 मतदाता

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button