ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शहर की खस्ताहाल सड़कों को शीघ्र दुरूस्त किया जाए : MPCCI

रिपोर्टर पवन कुमार गुप्ता ग्वालियर मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री-श्री शिवराज सिंह जी चौहान, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री-श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, ग्वालियर के प्रभारी मंत्री-श्री तुलसी सिलावट जी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री-श्री भूपेन्द्र सिंह जी, ऊर्जा मंत्री-श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी, संभागीय आयुक्त महोदय, जिलाधीश ग्वालियर एवं निगमायुक्त को लिखा पत्र

ग्वालियर 2 अगस्त,23। मध्यप्रदेश चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री (MPCCI) द्बारा शहर की खस्ताहाल सड़कों को शीघ्र दुरूस्त किए जाने को लेकर आज मुख्यमंत्री-श्री शिवराज सिंह जी चौहान, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री-श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, ग्वालियर के प्रभारी मंत्री-श्री तुलसी सिलावट जी, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री-श्री भूपेन्द्र सिंह जी, ऊर्जा मंत्री-श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी, संभागीय आयुक्त महोदय, जिलाधीश ग्वालियर एवं निगमायुक्त को पत्र प्रेषित किया है। अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, संयुक्त अध्यक्ष-हेमंत गुप्ता, उपाध्यक्ष-डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव-दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव-पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष-संदीपनारायण अग्रवाल द्बारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि ग्वालियर शहर के प्रमुख मार्ग जिसमें रोशनी घर मार्ग, नया बाजार से हुजरात रोड वाला मार्ग, जिंसी नाला नंबर-3 की एक साइड आदि मार्गों पर जो टूटी-फूटी सड़क बनी थी उसको खोदकर छोड़ दिया गया है और लगभग एक माह से तीन माह की अवधि यूं ही गुजर गई है, जिसका परिणाम है कि इन मार्गों पर लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, आए दिन उड़ती धूल से लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है वहीं ग्वालियर शहर का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
एमपीसीसीआई ने पत्र में उल्लेख किया है कि ट्रांसपोर्ट नगर Oो कि ग्वालियर शहर का एकमात्र ट्रांसपोर्ट नगर जहां अधिकांश व्यापारियों के गोडाउन हैं या ट्रांसपोर्ट नगर से वह अपना व्यापार करते हैं लेकिन ट्रांसपोर्ट नगर के कुछ इलाकों की हालत इतनी खस्ता है कि बारिश में यदि वहां जाना हो तो नाव से ही जाया जा सकता है। इसको लेकर व्यापारियों में बहुत रोष है और सरकार के प्रति नाराजगी भी है। एमपीसीसीआई की कार्यकारिणी समिति की 31 जुलाई को आयोजित बैठक में 100 से अधिक व्यवसाई विभिन्न बाजारों से उपस्थित थे। सभी मेें एकमत से इस बात के लिए रोष था और इसके लिए आगे आंदोलन किया जाए, ऐसे प्रस्ताव भी विचार के लिए आये थे। एमपीसीसीआई ने पत्र के माध्यम से मांग की है कि व्यापारियों की जो पीड़ा है, वह वास्तविक व धरातल पर दिखती है। शहर में एक ओर तो कुछ वीआईपी मार्ग हैं ,जिन पर रोड बनी होती है और उन मार्गों को पुन: बनाया जाता है क्योंकि उस पर वीआईपी चलते हैं लेकिन दूसरी ओर व्यापारी व आमजन जो वीआईपी को वीआईपी बनाता है, वह पीड़ा को झेलता है जो कि असहनीय है। अधिकतम 15 दिवस के अंदर उपरोक्त मार्गों के अतिरिक्त शहर के वे सभी मार्ग जो इस अवस्था से गुजर रहे हैं, उनको दुरूस्त नहीं किया जाता है तो एमपीसीसीआई को विवश होकर आंदोलन की रूपरेखा बनाना पड़ेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button