IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जिला शिवपुरी में प्राचार्य डॉ ए पी गुप्ता जी के निर्देशन में शासन के निर्देशानुसार  02/08/ 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश “वसुधा का संवर्धन वीरों का अभिनंदन” कार्यक्रम आयोजित किया गया,

 ब्यूरो चीफ नीरज वर्मा शिवपुरी मध्य प्रदेश

शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण महाविद्यालय पोहरी, जिला शिवपुरी में प्राचार्य डॉ ए पी गुप्ता जी के निर्देशन में शासन के निर्देशानुसार  02/08/ 2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मेरी माटी मेरा देश “वसुधा का संवर्धन वीरों का अभिनंदन” कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री नरोत्तम धाकड़, मारौरा अध्यक्ष जनभागीदारी समिति शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण महाविद्यालय पोहरी रहे। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ धर्मेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया एवं जिसमें अध्यक्ष द्वारा विद्यार्थियों को अपने जीवन में हमेशा अनुशासित रहने की सलाह दी एवं साथ ही एनएसएस के स्वयंसेवकों को कहा कि वे अपने जीवन में पांच पेड़ लगाए एवं उनकी सेवा की शपथ लें। उसके पश्चात महाविद्यालय प्रांगण में लगे पेड़ों के आसपास सफाई सभी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के साथ की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने सभी गुरुजनों – डॉक्टर ए पी गुप्ता, प्रोफ़ेसर लक्ष्मी गुप्ता, श्रीमती भारती राठौर, डॉ धर्मेंद्र शर्मा, डॉक्टर आनंद मिश्रा , डॉक्टर दीपाली मिश्रा, डॉ सतीश अर्गल , डॉक्टर संगीता राजपूत, डॉ प्रियंका भार्गव,श्री नेपाल सिंह धाकड़, श्री यशवंत सिंह, डॉ राजू शाक्य, श्री सतीश कुशवाहा, महाविद्यालय के आउट सोर्स कर्मचारी श्री हेमराज, श्री सोनू पाराशर, श्री पुष्पेंद्र, श्री दीपक, श्री सुनील, श्री गौरव जैमिनी, श्री अरविन्द , श्री हृदेश आदि सभी का आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button