ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News बमीठा पुलिस का बड़ा खुलासा दो लूट की घटनाओं का किया पर्दाफाश

तीन नफर आरोपी गिरफ्तार कर 120800 रूपये का मशरूका किया बरामद

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

07.07.23 को फरियादी नरेन्द्र पिता परसू अहिरवार उम्र 22 साल निवासी नंदलालपुरा का मोटर साईकिल बमीठा से नन्दलालपुरा जाते समय राजनगर रोड रेल्वे ब्रज के नीचे गंज मे रात्रि करीबन 10.00 बजे अज्ञात तीन नफर बदमाशो ने रास्ता रोक कर देशी कट्टा अड़ाकर नगद 16700/- रू लूट लिये थे, की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 238/23 धारा 341,392 ता0हि0 का कायम कर विवेचना मे लिया गया। 21.07.23 को एयरटेल कम्पनी मे काम करने बाले फरि. रविन्द्र पिता श्री यशोदानन्दन सूरौठिया उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 09 दीक्षित मुहल्ला चन्दला हाल निवासी बमीठा को बमीठा से अपनी मोटर साईकिल से मडला जाते समय रात्रि करीबन 12.45 बजे चार नफर अज्ञात बदमाशो द्वारा चंदेल ढावा के पास मोटर साईकिल रोक मारपीट कर कट्टा अडा कर नगदी 4000 रूपये , सेमसंग कम्पनी का मोबाईल, मोटर साईकिल तथा पाने व इलेक्ट्रोनिक सामान का बैग लूट कर ले गये थे रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 258/23 धारा 341,394 ता.हि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जुलाई माह मे थाना बमीठा मे हुई उक्त लूट की गम्भीर घटनाओ को देखते हुये श्री ललित शाक्यवार पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय छतरपुर रेन्ज छतरपुर तथा श्री अमित सांघी पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर के निर्देशन, श्री विक्रम सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर , श्री मनमोहन सिंह बघेल एसडीओपी महोदय खजुराहो के मार्गदर्शन मे निरी पी आर डाबर थाना प्रभारी थाना बमीठा के नेतृत्व मे टीम गठित कर अज्ञात आरोपीगण तथा माल की तलाश पतारसी शुरू की गई। निरी पी आर डाबर थाना प्रभारी थाना बमीठा के कुशल नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा उच्च कार्य दक्षता का प्रदर्शन करते हुये दिनांक 31.07.23 को स्वर्गेश्वर महादेव मंदिर पहडिया के पास ग्राम राजगढ से विश्वनीय मुखविर सूचना पर
1. मुख्य आरोपी उम्र 19 साल निवासी सीलौन ,
2. सह आरोपी उम्र 19 साल निवासी चुरारन ,
3. सह आरोपी उम्र 21 साल निवासी बमारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उपरोक्त लूट की घटना को करना स्वीकार किया।
उक्त आरोपीयो के कब्जे से घटना मे नई बिना नम्बर की पल्सर मोटर साईकिल कीमती 1 लाख रूपये, दो 315 बोर के देशी कट्टा, तीन जिन्दा कारतूस, नगदी 7 हजार 200 रूपये, लूटा गया बैग, इलेक्ट्रोनिक सामान कीमती करीबन 5 हजार रूपये कुल जुमला रकम 120800 रूपये का मशरूका जप्त किया गया
एवं आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 01.08.23 को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पांच दिवस का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया । आरोपी गणो से लगातार पूछताछ की जा रही है । अन्य मामलो का खुलासा होने की संभावना है।

विशेष योगदान
निरी पी आर डाबर थाना प्रभारी बमीठा, उप निरी विश्वनाथ सिंह यादव, सउनि अशोक शर्मा, रामरूप पाठक, कमलेश द्विवेदी, प्रआर हरिराम वर्मा,आर. नवीन चौरसिया , हरिप्रकाश गर्ग, रामबहादुर, नीकेश यादव, अमित, चालक प्रआर धर्मेन्द्र सिंह जाटव , सैनिक ब्रजबिहारी, एवं साईबर सैल से उप निरी. सिद्धार्थ शर्मा , प्र आर संदीप तोमर, किशोर रैकवार, आर. धर्मराज पटेल, राहुल भदौरिया, विजय की अहम भूमिका रही ।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button