IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मंडलायुक्त रोशन जैकब ने गंभीरता से सुनी समस्याएं, दो दिन के अंदर निस्तारित करने के दिए आदेश

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित मंडल स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त और डीएम का तेवर देख अफसर पसीना पसीना नजर आए | कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने डीएसओ से कहा कि राशन कार्ड व राशन वितरण से संबंधित शिकायतों का पारदर्शी ढंग से निस्तारण करें | प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायतों का संज्ञान लेकर जांच करें, कोई पात्र है तो उसे सर्वे में शामिल करें | कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया जाए | प्रशासन वाहनों की व्यवस्था करें, पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम ने वाहनों से भूमि विवाद संबंधी मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण करें | कृषि विभाग को निर्देश दिया कि फसल बीमा कराने वाले प्रश्नों को नुकसान की स्थिति में मुआवजा दिलाया जाए | करेंट लगने से तीन भैंसों की मौत होने के मामले में बिजली विभाग को निर्देशित किया कि ऐसे मामले में एफआइआर की बाध्यता ना रखें, पुलिस सूचना के आधार पर ही पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाई | दो दिन में शिकायतों का निस्तारण करें | दो सप्ताह बाद अपर आयुक्त आकर निस्तारण की समीक्षा करेंगे | इस दौरान अशराफ टोला निवासी शत्रुघ्न ने हरिनाम व अशोक सिंह पर कई जमीन कब्जा कर भट्ठा, दुकान व स्कूल खोलने का आरोप लगाया | आयुक्त ने एटीएम से शाम तक जांच करा रिपोर्ट तैयार करने को कहा | बिलग्राम के नवली निवासी किशन कुमारी की शिकायत सुनते ही मंडलायुक्त ने तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया | जब किशन कुमारी ने बताया साहब…. गांव का ही एक व्यक्ति खलिहान की भूमि पर निर्माण करा रहा है, छत डाली जा रही है, शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हुई है
पर मंडलायुक्त ने त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया | डीएम ने तहसील प्रशासन को 1 घंटे में मौके पर जांच करने के निर्देश दिए | कुछ ऐसा ही आदेश सोलापुर नागा मऊ के प्रधान की शिकायत पर भी अफसरों को दिए गए | इस तरह के कई मामले मौके पर दिखे जिन को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए | डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि मंडलायुक्त के निर्देशों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए | इस दौरान 280 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई | सीडीओ सौम्या गुरुरानी, एसपी राजेश द्विवेदी एडीएम प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे मौजूद रहे |

मंडलायुक्त के जनसुनवाई कार्यक्रम में लगी रही लंबी कतार

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सुबह 10:00 बजे से ही कलेक्ट्रेट परिसर में फरियादियों की लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई | ज्यो -ज्यो दिन बढ़ता गया वैसे-वैसे लाइन भी बढ़ती चली गई | कलेक्ट्रेट परिसर के हाल से लगी फरियादियों की लाइन जब जिला पंचायत के गेट तक जा पहुंची तो मौके पर डीएम स्वयं पहुंचे और सभी की पूरी बात सुनने का आश्वासन दिया | मंडलायुक्त रोशन जैकब ने माइक थामते हुए कहा कि परेशान ना हो एक भी फरियादी बाकी नहीं रहेगा वह सभी की शिकायतें सुनेंगी उन सभी का उचित निस्तारण करवाएंगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button