Chhattisgarh News १५ साल भाजपा ने जनता के आँखों में धूल झोंका था-सुशील शर्मा

रिपोर्टर विजय दिवाकर बिलासपुर छत्तीसगढ़
भाटापारा-कृषि मंडी अध्यक्ष एवम् प्रदेश कॉंग्रेस प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने भाजपा विधायक शिव रतन शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुये कहा की विधायक भी अब अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह क्षेत्र की जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने में लगे है और फिर से एक बार अपनी असफलता को छिपाने जनता जनार्दन की आँखों में पूर्व के १५ सालो की भाँति धूल झोकने का पूरा प्रयास कर रहे है,आज १५ साल प्रदेश में रही भाजपा सरकार और वर्तमान में सत्तासीन भूपेश सरकार की तुलना जनता जनार्दन अच्छी तरह से कर चुकी है,भूपेश सरकार के राज्य में किसानो को भरपूर सुविधा और धान की क़ीमत मिल रही है,मज़दूरों को प्रति वर्ष राजीव गांधी भूमिहीन खैतिहर मज़दूर योजना के तहत ७००० हज़ार रुपया जीवन यापन के लिये मिल रहा है,प्रत्येक नागरिक का राशन कार्ड बनवा कर सभी को राशन देने का काम सरकार कर रही है,नगर पालिका में पार्षद के माँग के अनुसार विकास के कार्य किये जा रहे है,सड़क,नाली,पानी,बिजली जैसी मूलभूत सुविधा आमजन को प्राप्त हो रही है। मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आगे कहा की शिव रतन शर्मा भाटापारा विधान सभा में छतीसगड़ीया किसानो,मज़दूरों,युवाओं,महिलाओं के हितार्थ होने वाले विकास कार्यों से विचलित होने लगे है और आगामी विधान सभा चुनाव में संभावित हार से घबराकर अनाप सनाप ब्यानबाजी कर नगर की जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ३६ घोषणा की थी लेकिन अब प्रदेश में ५१ जनकल्याणकारी घोसनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है,प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसी न किसी योजना का बराबर लाभ मिल रहा है चाहे ओ विधायक हो किसान हो या मज़दूर हो इसे कहते है आमजन को उनका अधिकार दिलाना,विधायक जी आपकी कथनी और करनी को अब नगर की जनता जान चुकी है और सबक़ सिखाने को तैयार है मज़बूत और सक्रिय किसान नेतृत्व के सामने आने से भाजपा के कार्यकर्ता सहित विधायक भी अपनी होने वाली करारी हार से चिंचित हो अनर्गल प्रचार मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ कर अपना उल्लू सीधा करने में लगे है,किंतु विधायक जी भाटापारा की जनता आपके १० साल के विधायक कार्यकाल को अच्छी तरह से देख चुकी है और आप भी जानते है की काठ की हांडी में ख़ाना एक बार पकता है बार बार नहीं,आने वाला समय छतीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में कॉंग्रेस पार्टी की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है क्योंकि छत्तीसगढ़,छत्तीसगड़ीऔर छत्तीसगढ़िया के जिन अधिकारों का हनन १५ साल प्रदेश में आपकी भाजपा सरकार ने किया था,येसे सारे अधिकार आज छत्तीसगढ़ियाँ किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वापस जानता जनार्दन को दिला कर प्रदेश वासीयो के मान और स्वाभिमान के साथ छत्तीसगढ़िया संस्कृति को पुनर्जीवित कर गड़बो नवा छतीसगढ़ के सपने को साकार करने में लगे है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सपना प्रत्येक छत्तीसगढ़िया मतदाता का सपना है और हमारे सपनों को पूरा करने से कोई भी नहीं रोक सकता।भाजपा विधायक शिवरतन अब चुनाव मैदान में आकर अपनी संभावित हार का सामने करने को तैयार रहे।



Subscribe to my channel