Chhattisgarh News अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
आरोपी के कब्जे से बरामद
(01)30 लीटर कच्ची महुआ शराब
(02) घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटर सायकल
आरोपी रवि उम्र 32 वर्ष साकिन कोटमीसोनार थाना अकलतरा
आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
मामले का विवरण इस प्रकार है कि 26.07.2023 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त् होने पर मुखबीर के बताये स्थान कोटमीसोनार डेम पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति जिसे नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि उम्र 32 वर्ष साकिन कोटमीसोनार थाना अकलतरा का होना बताया जिसके कब्जे से प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG11 C 5839 लिखा हुआ वाहन में एक प्लास्टिक के सफेद रंग के जार में जिसकी धारक क्षमता 20 लीटर है में भरा हुआ कच्ची महुआ शराब तथा एक प्लास्टिक के थैले के अंदर दो अलग अलग पालिथीन में रखा 05-05 लीटर का कच्ची महुआ शराब जुमला कुल 30 लीटर कच्ची महुआ शराब आरोपी के कब्जे बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आब.एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी रवि के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 27.07.23 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक सत्यकला रामटेके,उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा आरक्षक विवेक ठाकुर,नवीन रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।



Subscribe to my channel