छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News ब्यूटीशियन की बंद कमरे में मिली लाश: हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़

ब्यूटीशियन की बंद कमरे में फंदे से लटकती लाश मिली है। बताया जा रहा है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन में रहती थी। परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस खुदकुशी बता रही है। घटना कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के रजगामार निवासी प्रियंका नायक उर्फ बबली (22) ब्यूटीशियन की ट्रेनिंग की थी। वह प्रियंका मंगला के गंगानगर स्थित सविता दुबे के मकान में किराए पर रहती थी तथा 36 मॉल के पार्लर में ब्यूटीशियन थी। उसके साथ मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के ग्राम टिकारी निवासी शैलेंद्र भी काम करता था। प्रियंका को अपनी पत्नी बताकर शैलेंद्र ने ही घर दिलाया था। दोनों लिव इन में रहते थे। मंगलवार की शाम प्रियंका के कमरे से बदबू आ रही थी। दूसरे किराएदारों ने खिड़की से देखा तो प्रियंका की लाश फंदे पर लटकते नजर आई। उन्होंने मकान खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोला और भीतर फंदे से लाश नीचे उतारी और पुलिस को सूचना दी। युवती के पिता शरद नायक के अनुसार उसकी बेटी ने खुदकुशी नहीं की है। उसकी हत्या की गई है। यह भी बताया कि नाक से खून निकल रहा था। शरीर पर भी कई खरोच के निशान हैं। सुसाइड के लक्षण नहीं है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डॉक्टर से शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button