IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ग्रेटर नोएडा के लडपुरा गांव में गेट से नाम मिटाने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और दोनों पक्षों के बीच में ईट पथराव चले।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

कई लोगों के सिर फटे और काफी चोटें भी आई। बताया जाता है कि इस मारपीट में एक बीजेपी का नेता भी घायल हो चुका है। फिलहाल घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। और दोनों पक्षों की मारपीट देखते हुए गांव में पीएससी पहुंच गई है। बताया जाता है कि लोगों ने खाली जगह पर मंदिर निर्माण का लिया था निर्णय। कासना थाना क्षेत्र के लडपुरा गांव में एक मंदिर बना हुआ है। मंदिर के पास में कुछ खाली जगह पड़ी हुई थी। यह जमीन एलएमसी तथा गांव के ही लखपत परिवार के कुछ लोगों की बताई जाती है। कुछ दिनों पहले गांव के लोगों ने खाली जमीन पर मंदिर निर्माण का निर्णय लिया था। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने लखपत परिवार से मंदिर निर्माण के लिए खाली जमीन देने की मांग की। बताया जाता है कि इस दौरान लखपत परिवार ने जमीन देने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर ग्रामीणों में गुस्से का आक्रोश पैदा हो गया। इसी बात को लेकर कुछ गांव के युवाओं ने बाहर बने लखपत द्वार पर लिखे लखपत नाम पर स्याही पोत दी। इस गेट का निर्माण लखपत परिवार के सदस्यों ने 2007 में गांव के मुख्य द्वार पर कराया था। ग्रामीणों ने कहा कि जब यह लोग गांव के मंदिर के लिए जमीन नहीं दे सकते तो गांव के बाहर बने इस गेट पर भी किसी का नाम नहीं लिखा जाएगा। इस दौरान कुछ लोगों के द्वारा गेट पर लिखे नाम पर स्याई पोत दी।

इस दौरान लखपत परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे यह विवाद काफी बढ़ता चला गया और आपस में गाली-गलौज भी होने लगी और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे भी चलने लगे। दोनों लोगों के बीच ईट पत्थर भी आपस में चलने लगे। बताया जाता है कि इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राहुल पंडित नेता के साथ भी मारपीट हुई। बताया जाता है कि मारपीट की पूरी घटना वहां पर मौजूद लोगों ने फोन में कैद कर लिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो रहा है। इस घटना की सूचना पुलिस को मिली। तत्काल ही पुलिस प्रशासन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मारपीट में घायल लोगों को हॉस्पिटल के लिए पहुंचाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया था। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता सहित एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button