Uttar Pradesh News संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या का आरोप

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश
कोतवाली क्षेत्र के करीमनगर के गदनहिया गांव निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि गांव के ही लोगों ने शराब में जहर देकर मार दिया। वही सीने में दर्द होने के कारण डॉक्टर हार्ट अटैक की आशंका जता रहे। फिलहाल पिहानी पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक श्याम किशोर पुत्र होरीलाल निवासी गदनहिया ने गांव की ही अर्चना देवी पुत्री राजेंद्र के साथ लव मैरिज 14 अप्रैल सन 2022 को की थी। सोमवार को श्याम किशोर का पुत्र हुआ था। वर्तमान में रामलीला रोड मुरीद थानी निवासी शिक्षक ऋषि प्रताप के यहां श्याम किशोर किराए पर रहकर रहता था। पिहानी पावर हाउस में वह ठेके पर मीटर रीडर था। परिजनों ने बताया है कि बेटा होने की खुशी में 4 दिन से रोज गाव जा रहा था और शराब पीकर घर आ रहा था। बुधवार व बृहस्पतिवार की रात को अचानक 2:30 बजे सीने में दर्द होने के कारण परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले आए। जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के समय उसकी मृत्यु हो गईआरोप है। परिजनों का आरोप है कि लव मैरिज से नाराज अर्चना देवी के पिता राजेंद्र ने गांव के ही लोगों के साथ मिलकर शराब में जहर देकर मरवा दिया है। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Subscribe to my channel