Uttar Pradesh News सदन में सांसद ने उठाई ओवरब्रिज बनाने की मांग

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
संडीला, हरदोई नगर वासियों को रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए सांसद अशोक रावत ने लोकसभा में मुद्दा उठाया और अंडरपास व ओवरब्रिज बनने में हो रही देरी का कारण पूछा और उसके निर्माण को शुरू कराने की मांग रखी | नगर के बीच से गुजरी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज न होने के कारण प्रतिदिन जाम लगता है | इससे नगरवासी घंटों जाम में परेशान रहते हैं | जाम में बच्चों के वाहन और एंबुलेंस आदि भी फस जाते हैं | इस समस्या को सांसद अशोक रावत ने गंभीरता से लिया और बुधवार को लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने मुद्दा रखा | उन्होंने रेल मंत्री से पूछा कि संडीला में अंडर पास हुआ वह बर ब्रिज स्वीकृत होने के बाद अभी तक बनना शुरू नहीं हुआ है | उसमें विलंब क्यों हो रहा है | सांसद के सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने बताया कि संडीला के गेट संख्या 247 मुख्य क्रॉसिंग के आसपास घनी बस्ती के कारण निर्माण नहीं हो सकता | गेट संख्या 248 बरौनी क्रॉसिंग पर पुल निर्माण के लिए तकनीकी टीम की ओर से सर्वे कार्य का काम शुरू कर दिया गया है | गेट संख्या 249 सेंट थेरेसा बायपास क्रॉसिंग पर 2021-22 में स्वीकृति दी जा चुकी है, रेलवे के द्वारा उसके हिस्से पर काम करने के लिए निविदा कर दी गई है | इसके अलावा सांसद ने संडीला तहसील में स्थित हत्या हरण धार्मिक स्थल को स्वदेश दर्शन योजना के तहत शामिल करने की भी मांग रखी |


Subscribe to my channel