उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ‘जाम’ के साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर का फिर वीडियो वायरल, सीओ कर रहे जांच

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई   नशीला पदार्थ पीने का वीडियो वायरल होने के बाद पहले भी निलंबित होने की कार्रवाई झेल चुके ट्रैफिक इंस्पेक्टर का फिर से ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू हो गई है | सीओ को जांच सौंपी गई है | पुलिस विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि इसमें भी वह जाम लिए हुए हैं | विभाग के बड़े अधिकारियों ने भी उन्हें पुनरावृति न करने की हिदायत दी थी | इंडियन क्राइम न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है | शहर के नुमाइश चौराहा पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात किए गए यातायात उपनिरीक्षक शैलेंद्र सिंह इस बार भी खुद को संभाल नहीं पाए | आरोप है कि उन्होंने सरिया में टपरी पर बैठकर नशीला पदार्थ पिया | वायरल वीडियो में उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह बावर्दी हैं और उनके सामने मेज पर गिलास में भरा हुआ पदार्थ रखा दिख रहा है | मेज के ऊपर रखे सीसी के ढक्कन को उठाकर वह मेज के नीचे रखी सीसी को बंद कर रहे हैं | फिर हाथ से गिलास उठा रहे हैं | मजेदार बात यह है इसी तरह के कृत्य की वजह से वह पहले भी 4 फरवरी को निलंबित हो चुके हैं | दोबारा ऐसा ही वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच शुरू हो गई है | सीओ ट्रैफिक अंकित मिश्रा ने बताया कि वीडियो कब का है यह पता लगाया जा रहा है | वह मामले की जांच कर रहे हैं | जांच के बाद दशमी को रिपोर्ट सौंपेंगे | इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button