Uttar Pradesh News पुलिस मुठभेड़ में सीतापुर का शातिर बदमाश घायल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
अतरौली, हरदोई जिले में लगतार हो रही चोरियों के खुलासे में लगी अतरौली पुलिस की पकड़ से बचा शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया | उसे पिहानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया | उसके पास से चोरी के कुछ जेवर, मोबाइल बरामद हुए हैं | चोरी की एक बाइक भी बरामद हुई है, जब कि उसका एक साथी मौके से भाग निकला | बुधवार को ही एसपी राजेश द्विवेदी ने प्रेस वार्ता कर बताया था कि अतरौली पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सीतापुर निवासी चार शातिर बदमाश और चोरी के जेवर खरीदने वाले एक सर्राफ को गिरफ्तार किया गया है | इनके दो साथियों के फरार होने की जानकारी भी एसपी ने दी थी | बुधवार शहर के डीएम चौराहा पर शहर कोतवाली पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी | इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले | कुछ दूर तक पुलिस ने पीछा किया और फिर पिहानी कोतवाली पुलिस को वायरलेस से इसकी जानकारी दी | हरदोई पिहानी मार्ग पर पिहानी कोतवाली क्षेत्र में मंसूरनगर के पास पिहानी कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे | यहां पुलिस को देखकर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, तो पुलिस ने भी फायरिंग की | पुलिस की फायरिंग में बाइक सवार राजेश 35 वर्ष निवासी मझिया थाना रामपुर कला के बाएं पैर में घुटने में गोली लगी और वह बाइक समेत गिर गया | उसका साथी मौके से भाग निकला | पुलिस टीम उसे पिहानी सीएचसी ले गई | यह प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया | एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि राजेश शातिर अपराधी है और सीतापुर जनपद के सिधौली, महमूदाबाद और कमलापुर थानों में लगभग 35 मामले दर्ज हैं | उसके पास से चोरी के जेवर, मोबाइल बरामद हुए हैं | घटनास्थल पर जो बाइक बरामद हुई है वह भी चोरी की ही है |


Subscribe to my channel