Uttar Pradesh News प्रेमी गूगल साथ में जीना सके..तो मरना किया कबूल: अगर मालूम होता तो रिश्ते की भी करता बात, दोनों की एक ही थी बिरादरी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
बिलग्राम, हरदोई जनपद हरदोई जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जफरपुर कटरी और महसोनामउ के बीच एक खेत में लगे नीम के पेड़ पर दुपट्टे के बंदे से प्रेमी युगल की सब लटकते मिले | राहगीरों और ग्रामीणों से मिली जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की | युवक के शव से मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना देकर शिनाख्त कराई गई | पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये | एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया | शहर कोतवाली क्षेत्र के कुनौली निवासी अनूप 20 वर्ष नोएडा में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था | पिछले लगभग 3 माह से वह घर नहीं आया था | उसका प्रेम प्रसंग जफरपुर निवासी रुचि 20 वर्ष के साथ पिछले कुछ समय से चल रहा था | मंगलवार की रात ही वह नोएडा से जफरपुर पहुंचा था | गांव के बाहर से ही उसने रुचि को मोबाइल पर कॉल किया था | इसके बाद दोनों के शव बुधवार सुबह महसोनामउ और जफ्फरपुर कटरी के बीच एक खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से लटकते मिले | युवती के दुपट्टे से फंदा बनाकर एक छोर में अनूप दूसरे छोर में रुचि लटक रहे थे | ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची | पहले तो दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई | इसी दौरान अनूप के मोबाइल की घंटी बजने लगी, तो पुलिस ने मोबाइल कब्जे में ले लिया | तब घटना की जानकारी परिजनों को हुई | परिजन नहीं बता सके कि अनूप यहां कैसे पहुंचा | पिता सतीश चंद्र ने बताया कि 3 माह से अनूप घर नहीं आया था |
प्रेम प्रसंग का है मामला : एसपी
उधर युवती के पिता विश्राम ने सिर्फ इतना ही बताया कि रात में रुचि किसी समय घर से चली गई थी | बुधवार सुबह उसकी मौत हो जाने की जानकारी मिली | एसपी राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे | उन्होंने इस मामले में प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल के खुदकुशी किए जाने की बात कही है | दोनों ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |
मालूम होता तो रिश्ते की बात कर लेता : मृतक का पिता
युवक के पिता सतीश चंद्र का कहना है कि अगर ऐसी कोई बात थी और उसे मालूम होता तो वह आगे रिश्ते की बात भी कर सकता था | क्योंकि दोनों की बिरादरी भी एक ही थी | जफरपुर कटरी और महसोनामउ के बीच मिले प्रेमी युगल के शव पोस्टमार्टम के लिए एक ही वाहन से ले जाए गए | इस दौरान दोनों के परिजन घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक साथ ही साथ रहे, लेकिन आपस में एक दूसरे से बोलने से बचते रहे |
अग्रिम कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर होगी
जफरपुर कटरीनl और महसोनामउ के बीच एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे पर लटकते मिले थे | ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी | युवती के दुपट्टे के दोनों छोरों पर से लटककर दोनों ने जान दे दी है | मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या किए जाने की बात कह रही है | पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य आएंगे, उनके आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी |


Subscribe to my channel