IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ‘मिशन शक्ति’ जागरूकता अभियान के अन्तर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी ‘मिशन शक्ति’ जागरूकता अभियान के अन्तर्गत बुधवार 26 जुलाई को गोमती जोन के समस्त थाना क्षेत्रों में महिला बीट अधिकारी/एण्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने व उनकी समस्याओं के निस्तारण तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के सम्बंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। ,उ.प्र. शासन की मंशा के अनुरुप ‘मिशन शक्ति’ अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में प्रत्येक माह के अन्तिम दिनांक 21 से 30 तक 10 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर गोमती जोन के समस्त थानों की महिला बीट अधिकारी/एण्टी रोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के गांवों में ग्राम चौपाल का आयोजन कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निस्तारण तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।
अब महिलाओं/ बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा। अपितु स्थानीय पुलिस नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है। गोमती जोन के समस्त थानों की एण्टी रोमियों टीमों/ महिला बीट अधिकारी द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांवों, कस्बों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं की समस्याओं से अवगत होकर उनकी सुरक्षा आदि के संबंध में वार्ता की गई तथा उन्हे उच्चाधिकारियों के नम्बर प्रदान करते हुये विभिन्न लाभप्रद योजनाओं/हेल्पलाइन नम्बर जैसे- (वूमेन पावर लाइन 1090), (महिला हेल्प लाइन 181), (एम्बुलेंस सेवा 108),(मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन 1076), (पुलिस आपातकालीन सेवा 112), (चाइल्ड हेल्पलाइन 1098), (स्वास्थ्य सेवा 102), (ऑन लाइन साइबर फ्राड हेल्प लाइन नं-1930) आदि नम्बरों के सम्बंध में जानकारी प्रदान की गई। ,इसके साथ ही समस्त थानों की एन्टी रोमियों टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र अन्तर्गत बस अड्डा/ सार्वजनिक स्थानों/प्रमुख चौराहों/कस्बों/प्रमुख बाजारों/मन्दिर/शिवालयों आदि के आस-पास गश्त करते हुए संघन चेकिंग की जा रही है। इस अवसर पर बिना कारण घूमने वाले लड़कों/शोहदों की चेकिंग की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button