ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News तीन माह से ग्राम पंचायत के चक्कर काट रही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना।

 सचिव ओर रोजगार ने लाडली बहना योजना का फार्म भरने से किया इंकार वेडियो हुआ सोसल मीडिया पर वायरल।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

मामला थाना सटई अंतर्गत ग्राम पंचायत बांदनी का है।जहाँ एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना को घर घर पहुचाने के लिये जी तोड़ मेहनत की जा रही है।पूरे मध्यप्रदेश मैं कोई भी महिला इस योजना से वंचित न रह जाये।इसे सख्ती से लागू करने के सख्त निर्देश जारी किये गये है।मगर बांदनी ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा एक महिला जो तीन माह से पंचायत के चक्कर काट रही हैं।उसका फार्म भरने से किया इंकार। वरिष्ट अधिकारियों की छवि धूमिल करने मैं लगे हुये सचिव और रोजगार सहायक।फरियादी बांदनी निवासी सुंदर प्रजापति ने बताया कि मेरी पत्नी छन्ना बाई जब से लाडली बहना योजना के फार्म भरना शुरू हुआ।तब से तीन माह से ग्राम पंचायत बांदनी के चक्कर काट रही है।मगर सचिव राजेन्द्र सिंह बुंदेला उर्फ राव साहव एवं रोजगार सहायक संजीव दुबे द्वारा सरवर डाउन एवं कम्प्यूटर खराब का बहाना बना कर मेरी पत्नी का लाडली बहना योजना का फार्म नही भरा गया। न ही मेरी पत्नी को इस योजना का लाभ मिला।मुझे जानकारी मिली कि फिर से लाडली बहना योजना के फार्म भरने लगे हैं।तो मैं अपनी पत्नी को लेकर ग्राम पंचायत कार्यालय पहुचा।जहाँ पर मौजूद सचिव और रोजगार सहायक द्वारा मुझे ओर मेरी पत्नी को कार्यालय से यह कह कर भगा दिया कि तुम्हारा फार्म अभी नही भरना है। जिसका वेडियो मेरे पास है।फरियादी सुंदर प्रजापति ने बताया कि किस तरह ग्राम पंचायत बांदनी मैं सचिव और रोजगार सहायक अपनी मनमानी कर रहे है।छोटे छोटे कार्यो के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ते है।फिर भी आम जनता का कार्य नही होता।महीनों ग्राम पंचायत नही खुलती है।सरपंच के घर ही कार्य कराने जाना पड़ता है।सचिव महोदय माह मैं महज दो या तीन दिन ही पंचायत आते हैं सभी ग्रामवासी इनकी कार्य शैली से नाराज हैं।अब आप अंदाजा लगा सकते है कि किस तरह सचिव और रोजगार सहायक शासन की योजनाओं को पतीला लगा रहे हैं।अब देखना होगा कि ऐसे नाकाम कर्मचारियों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही की जाएगी।क्या फरियादी को शासन की योजना का लाभ मिल पायेगा। mइनका क्या कहना है- आपके माध्यम से घटना की जानकारी मिली है।जाँच उपरांत सत्य पाये जाने पर दोषियों पर उचित एवं कठोर कार्यवाही की जायेगी। तपस्या परिहार(जिला सीईओ)

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button