उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जानवरों के लिए चारा काटने जा रही महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

रिपोर्टर जीतेन्द्र झांसी उत्तर प्रदेश

झांसी कानपुर रेल लाइन पर अमरोख फाटक के पास लगभग 45 वर्षीय महिला खेत पर अपने जानवरों के लिए चारा काटने जा रही थी तभी ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई, मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है
मामला झाँसी कानपुर रेल लाइन अमरौख फाटक के पास का है, जहां खेत पर जाते समय एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की सूचना परिजनों को दी गई मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक रानी देवी पत्नी रामकुमार उम्र लगभग 45 बर्ष है, महिला घर से खेत पर जा रही थी, उसे आंखों से कम दिखाई देता था, जिसकी वजह से वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button