Uttar Pradesh News विकास भवन में सीडीओ नागपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद से पदोन्नति करने वालो को दिया गया नियुक्ति पत्र

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी उत्तर प्रदेश निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार द्वारा बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद से प्रोन्नति करते हुए मुख्य सेविका पद पर निर्गत नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने पदोन्नति पत्र वितरित किया गया।मुख्य सेविका के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने वाली परियोजना हरहुआ से शकुन्तला देवी, हंसा देवी, ललिता देवी एवं नगर परियोजना से अंजु सिंह एवं दूर्गा देवी शामिल रही। पदोन्नति पत्र देने के पश्चात आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चयन और प्रोन्नति प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शी बनाते हुए समाज के सभी वर्गों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने प्रोन्नति प्राप्त सुपरवाइजरों को शुभकामनाएँ देते हुए आह्वान किया कि जिस भी जिले में जायें पूरी लगन, ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करें और बच्चों में कुपोषण को खत्म करने के लिए जी-जान से जुट जायें। जिला पंचायत अध्यक्ष ने ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी जिलाधिकारी हिमांशु नागपाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डी.के.सिंह, सी.डी.पी.ओ. राकेश बहादूर, रविन्द्र नाथ सिंह, राकेश कुमार सिंह, स्वाती पाठक, अंजू चौरसिया एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही।


Subscribe to my channel