उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News तेजी से बढ़ रही आंखों के लाल होने की बीमारी, कंजेक्टिवाइटिस के

मामले बढ़ने से बाजार में आई ड्राप की दोगुनी खपत

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

पिहानी आई फ्लू यानी वायरल कंजेक्टिवाइटिस। इस समय बड़ी संख्या में लोग इसके चपेट में हैं। राहत पाने के लिए एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल आई ड्राप की मांग तेजी से बढ़ी है। दो सप्ताह पहले प्रतिदिन करीब एक लाख रुपये की आई ड्राप बिकती थी, जो इस समय दोगुनी से अधिक हो गई है। डॉक्टरों के यहां हर क्लीनिक पर डेढ़ सौ से 200 मरीज आंख से परेशान पहुंच रहे हैं। रोज के रोज नए नए मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है इधर दो सप्ताह से बड़ी संख्या में लोग आई फ्लू के चपेट में आ रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में तो यह बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। इसमें लोगों की आंखें लाल हो जाती हैं। कस्बा पिहानी के साथ-साथ राभा,, जाजू पारा , पडरवा, दहेलिया,मझिया जरेली , रनियामऊ लेहना ,सवरदा में भी कंजेक्टिवाइटिस के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। दोगुनी हो गई आई ड्राप की खपत दवा विक्रेता आनंद मिश्रा, पंकज का कहना है कि बिक्री बढ़ने से कई ब्रांडेड कंपनियों की आई ड्राप की बाजार में कमी हो गई है। बताया कि एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल आई ड्राप की खपत दो सप्ताह पहले से अब दुगनी खपत हो गई है। इधर, बीमारी ने पांव पसारा तो कस्बे के मेडिकल स्टोरों पर बिक्री दो लाख रुपये से अधिक हो गई है। ऐसे में कई ब्रांडेड कंपनियों की एंटी वायरल और एंटी बैक्टीरियल आई ड्राप की कमी को देखते हुए नई खेप मंगाने के लिए कंपनियों में आर्डर दिए गए हैं। इन ड्रापों की मांग अधिक -सिप्रोफ्लाक्सिन -मोक्सीफ्लोक्सासिन -ओफ्लोक्सासिन -टोब्रामाइसिन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव सिंह आंख के मरीज का नेत्र परीक्षण करते हु !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button