उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News :भाभी के साथ आपत्ति जनक स्थित में पत्नी पति को देखा, फिर जमकर बरपाया कहर, चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

 रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोण्डा : पति को बड़ी भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर बर्दाश्त ना करते हुए पत्नी बिफर पड़ी और बोली कि मैं यह सब करते नहीं देख सकती, जिससे पीड़िता की जेठानी व पति पीड़िता के जान के दुश्मन बन गए | गोंडा जनपद के धानेपुर थाना क्षेत्र की निवासिनी ने गोंडा के देहात कोतवाली अंतर्गत सालपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के 1 गांव निवासी ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 29 मई 2021 में उसकी शादी हुई थी! विवाह में पीड़िता के पिता ने बढ़-चढ़कर उपहार स्वरूप दहेज दिया था ! शादी में ही पीड़िता की विदाई हुई और वह ससुराल गई, वहां पर पति व उनके परिवार वालों का व्यवहार ठीक नहीं रहा, कम दहेज लाने के लिए ताना -प्रताड़ना देने लगे और कहने लगे कि 02लाख रुपए व एक बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दिएहै ! जिस पर पीड़िता ने अपने पति से कहा कि हमारे पिता गरीब है, जो देना था, वह दे दिया है और अब नहीं दे पाएंगे! मायके के आने पर पीड़िता ने पिता से सारी बातें बतायी, तो पिता ने पति व उनके परिवार वालों को बताया कि हम कोई भी और दहेज नहीं दे पाएंगे ! काफी बातचीत होने पर ससुराल वाले प्रार्थिनी को दोबारा बिदा करा लें गए, वहां पर पहुंचकर ससुराल वाले पीड़िता का जीना दुश्वार कर दिए! हर बात पर पति, ससुर,जेठ , जेठानी, गाली-गलौज देते और मारते- पीटते, कहते कि तुम्हें मार डालेंगे ! तब दूसरी शादी करेंगे, तो अच्छा दहेज मिलेगा ! पीड़िता को पता चला की पति का जेठानी से नाजायज संबंध है! जिसे पीड़िता ने अपनी आंखों से स्वयं देख लिया और विरोध किया! कहा कि यह ठीक नहीं है, यह सब कुछ देख नहीं सकती हूं, तब जेठानी भी पीड़िता के जान की दुश्मन बन गई! बात-बात पर बहाना बनाकर पति से मार खिलाती भोजन कपड़ा आदि बंद कर दिया ! उसके उपरांत मारपीट कर घर से भगा दिया ! मामले में पीड़िता ने स्थानीय पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद विपक्षी गढ़ गांव में आकर क्षमा मांगे, दोबारा ऐसी गलतीनहीं करने के लिए भी बात कही ! पुनः विदाई कराने की बात आई तब ससुराली जन टालमटोल करते रहे और 1 जून वर्ष 2003 को विदाई कराने की बात तय हुई! तब ससुराली जन पीड़िता के मायके आए और दहेज में 02लाख रुपए व एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे! विरोध करने पर गंदी गंदी गालियां दिया और मारा पीटा व जान से मारने की धमकियां देते हुए कहा कि जब तक 02लाख रूपये व एक बुलेट मोटरसाइकिल अपने बाप से नहीं दिलाओगी, तब तक तुम हमारे घर आने का सपना मत देखना ! मामले में जनपद के महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में पति,जेठ, जेठानी, और ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button